ePaper

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : जानें कैसे मंत्रियों का इस बार टिकट काटेगी कांग्रेस

Updated at : 09 Jan 2023 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : जानें कैसे मंत्रियों का इस बार टिकट काटेगी कांग्रेस

rajasthan election 2023 : पार्टी कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभों से अवगत कराएंगे और केंद्र सरकार की विफल योजनाओं का आरोपपत्र पेश करेंगे.

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 : इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है जिसके पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच कांग्रेस का एक बड़ा बयान सामने आया है. कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि खराब प्रदर्शन और पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले मंत्रियों को 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा. रंधावा पार्टी के ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो’’ अभियान की तैयारी बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

अंतिम साल में पार्टी को कड़ा फैसला लेना है

कई मंत्रियों के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह आखिरी साल है और प्रदर्शन देखा जाएगा. इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हर व्यक्ति को पार्टी की बैठक और कार्यक्रम में शामिल होना है. मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोम से कहा है कि वह नरम हैं और मौजूदा सरकार के अंतिम साल में पार्टी को कड़ा फैसला लेना है. बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किये. ये समन्वयक जिलों में प्रभारी मंत्री से चर्चा करेंगे और अगले तीन दिनों में प्रत्येक प्रखंड में एक-एक समन्वयक नियुक्त किये जायेंगे.

Also Read: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ ‘रोका’, राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में पूरी हुई रस्म,देखें तस्वीरें

राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अगले 60 दिनों में कांग्रेस के नेता हर बूथ का दौरा करेंगे. पार्टी कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभों से अवगत कराएंगे और केंद्र सरकार की विफल योजनाओं का आरोपपत्र पेश करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चार साल सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक अवसर के तौर पर लेना चाहिए और अगले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करनी चाहिए.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola