अगलगी में हजारों रुपये की संपत्ति जली
Edited by DASHRATH MISTRI
Updated:
विज्ञापन
नवादा न्यूज : लालपुर पंचायत के मड़पो गांव की घटना
विज्ञापन
नवादा न्यूज : लालपुर पंचायत के मड़पो गांव की घटना
प्रतिनिधि, कौआकोल.
स्थानीय थाना क्षेत्र की लालपुर पंचायत के मड़पो गांव में गुरुवार की दोपहर उमेश साव, पिता-प्रभु साव के मकान में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है. गृहस्वामी ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण घर में अचानक आग लग गयी है. इससे घर में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया है. ग्रामीणों एवं अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. इससे अधिक नुकसान होने से बचा. गृहस्वामी ने कौआकोल सीओ को आवेदन देकर मुआवजे के लिए गुहार लगायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










