ePaper

Premanand Ji Maharaj: पूजा के दौरान मिलने वाले इन संकेतो का क्या है अर्थ, जानिए क्या कहा प्रेमानंद जी महाराज ने

Updated at : 25 Sep 2025 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj: पूजा के दौरान मिलने वाले इन संकेतो का क्या है अर्थ, जानिए क्या कहा प्रेमानंद जी महाराज ने

Premanand Ji Maharaj: सनातन परंपरा में पूजा और आराधना का बड़ा महत्व है. ऐसा माना जाता है कि अगर भक्ति और श्रद्धा पूजा की जाए, तो ईश्वर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा देते हैं. प्रेमानांजी महाराज का कहना है की भगवान अपने भक्तों को अलग-अलग तरीके से संकेत देते है की हमारी भक्ति उन तक पहुंच रही है.

विज्ञापन

Premanand ji Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भगवान विभिन्न तरीकों से हमें संकेत भेजते हैं. ये संकेत हमें यह महसूस कराते हैं कि वे हमेशा हमारे साथ हैं और हमें किसी भी चीज़ को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है. महाराज के अनुसार, जब कोई व्यक्ति सच्चे मन और भक्ति भाव से पूजा करता है, तो भगवान उसकी भक्ति से प्रसन्न होते हैं और धीरे-धीरे अपने संकेतों के माध्यम से अपने होने का एहसास कराते हैं. ये संकेत आत्मा को सुकून देते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि हम किसी भी परिस्थिति में अकेले नहीं हैं.

दीपक की लौ में छुपी है ईश्वर की प्रसन्नता

जब कोई व्यक्ति पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूजा करता है, तो भगवान उसकी भक्ति से खुश होते हैं. कभी-कभी इसका संकेत पूजा में जल रहे दीपक की लौ में दिखाई देता है. अगर दीपक की लौ अचानक उंचाई की ओर उठती है, तो इसे शुभ माना जाता है.

पूजा के दौरान आंखों से आंसू आना

लोग सोचते हैं कि पूजा के दौरान आंखों से आंसू आना किसी कमजोरी या दुख का संकेत है. लेकिन महाराज के अनुसार, यह भगवान की कृपा का निशान है.

भगवान की फोटो से फूल गिरना है शुभ

इसके अलावा, अगर देवी-देवता की मूर्ति या फोटो से फूल गिरता है, तो यह भी एक शुभ संकेत होता है. यह बताता है कि ईश्वर आशीर्वाद दे रहे हैं. वहीं, अगर पूजा के समय घर में अचानक मेहमान आते हैं, तो यह भी भगवान की तरफ़ से यह संदेश माना जाता है कि वह हमारे साथ हैं और किसी मुश्किल में हमें अकेला नहीं छोड़ेंगे. अतिथि को भगवान के समान माना जाता है, इसलिए ऐसे संकेतों को अनदेखा नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025 पर व्रत किये बिना ऐसे पूर्ण फल प्राप्त करें, जानें सही तरीका

विज्ञापन
JayshreeAnand

लेखक के बारे में

By JayshreeAnand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola