ePaper

Social Media News : दुनिया की कुल जनसंख्या के 63 प्रतिशत सोशल मीडिया यूजर

Updated at : 03 Dec 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
social-media

दुनिया में पांच अरब लोग सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं, जानिए भारत में सोशल मीडिया के यूजर की संख्या कितनी है...

विज्ञापन

Social Media News : सोशल मीडिया आज लोगों से कनेक्ट होने का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है. यह जानकारियों के आदान-प्रदान का मंच भी है. इस माध्यम के जरिये अत्यंत तेजी से कोई भी समाचार दुनिया के एक छोर से दूसरी छोर तक पहुंच जाता है. इसी कारण आज लगभग हर आयु वर्ग इस माध्यम काे पसंद करता है और इसके जरिये देश-दुनिया से कनेक्ट होता है. सोशल मीडिया से जुड़े आंकड़ों पर एक नजर.

दुनिया में पांच अरब से अधिक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता

डाटारिपोर्टल डॉट कॉम और केपियोस की मानें, तो अक्तूबर 2024 तक दुनियाभर में सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की संख्या 5.22 अरब पर पहुंच गयी.

  • 63.8 प्रतिशत लोग इस समय सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं दुनिया की कुल जनसंख्या का.
  • 94.5 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्ता अब हर महीने सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं.
  • 5.2 प्रतिशत बढ़ी है बीते 12 महीनों में सक्रिय सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या दुनियाभर में.
  • 6.8 अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं सोशल मीडिया उपयोगकर्ता प्रतिमाह.
  • 25.6 करोड़ (256 मिलियन) नये यूजर सोशल मीडिया से जुड़े अक्तूबर 2023 से अक्तूबर 2024 के बीच, जो बताता कि हर दिन सात लाख से अधिक नये यूजर सोशल मीडिया को मिले.
  • 86 प्रतिशत से अधिक वयस्क (18 वर्ष और उससे अधिक आयु के) पहले से ही हर महीने कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं.
  • 2 घंटे, 19 मिनट, प्रतिदिन सोशल मीडिया पर बिताते हैं औसत वैश्विक उपयोगकर्ता, जीडब्लयूआई की रिपोर्ट के अनुसार.

45 करोड़ से अधिक सोशल मीडिया यूजर हैं भारत में

  • 46.2 करोड़ (462.0 मिलियन) सक्रिय सोशल मीडिया यूजर थे जनवरी 2024 में भारत में.
  • 50 लाख (पांच मिलियन) की कमी आयी है सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की संख्या में 2023 के शुरुआती दिनों और 2024 की शुरुआत के बीच.
  • 38.3 करोड़ (383 मिलियन) वयस्क (18 वर्ष व उससे अधिक आयु के) 2024 के आरंभ में सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे थे, जो 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्क जनसंख्या का 38.1 प्रतिशत था.
  • 61.5 प्रतिशत, भारत की कुल इंटरनेट यूजर बेस का (बिना किसी आयु निर्धारण के), ने जनवरी 2024 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया था.
  • 68.6 प्रतिशत भारत के सोशल मीडिया यूजर पुरुष थे, जबकि 31.4 प्रतिशत महिलाएं थी, जनवरी 2024 में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच.
  • 36.69 करोड़ (366.9 मिलियन) उपयोगकर्ता थे फेसबुक के भारत में, 2024 की शुरुआत में.
  • 46.2 करोड़ ( 462 मिलियन) यूजर थे यूट्यूब के भारत में, 2024 के शुरुआती दिनों में.
  • 36.29 करोड़ (362.9 मिलियन) यूजर थे भारत में इंस्टाग्राम के, 2024 के आरंभ में.
  • 12 करोड़, यानी 120 मिलियन सदस्य थे भारत में लिंक्डइन के, 2024 के शुरुआती दिनों में.
  • 20.1 करोड़, यानी 201. मिलियन स्नैपचैट यूजर थे भारत में, 2024 की शुरुआत में.
  • 2.6 करोड़ से अधिक (26.08 मिलियन ) एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर थे भारत में, 2024 के शुरुआती दिनों में.

स्रोत : डाटारिपोर्टल डॉट कॉम व केपियोस

इन्हें भी पढ़ें : बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सख्ती

विज्ञापन
Aarti Srivastava

लेखक के बारे में

By Aarti Srivastava

Aarti Srivastava is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola