ePaper

Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें दिल्ली-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 03 Nov 2023 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें दिल्ली-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

New Delhi: Vehicles move on a road amid rain, in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI09_23_2023_000203A)

Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाके में तीन नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ जगह गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. दिल्ली की हवा जहरीली हो चली है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

झारखंड में तीन व चार नवंबर को बारिश के आसार हैं. तीन नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. चार नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके बाद सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा.

undefined

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाके में तीन नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. चार नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें, तो राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

undefined

मौसम विभाग ने दिल्ली में आगामी तीन दिनों तक हल्की धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है. पराली जलाने की घटनाओं और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण दिल्ली में धुंध से लोग परेशान हैं. इससे आसमान धुंधला हो गया और सूरज छिप गया. दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी शुक्रवार की सुबह नजर आई. शहर में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. शहर का AQI 346 है.

undefined

बिहार में मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना है, लेकिन राजधानी पटना समेत कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलग पूर्वानुमान विभाग के द्वारा जारी किया गया है. शुक्रवार यानी 3 नवंबर को राजधानी पटना के अलावा गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं.

Also Read: Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर की हवा और होगी ‘जहरीली’, फेफड़ों को पहुंचाएगी नुकसान
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 3 नवंबर तक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी सुधार की उम्मीद नहीं है. दिल्ली और एनसीआर का वायु प्रदूषण बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड किया जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन