Kuno National Park: कैसा दिखता है नए मेहमानों का घर, आप भी करें पार्क की सैर

Updated at : 17 Sep 2022 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kuno National Park: कैसा दिखता है नए मेहमानों का घर, आप भी करें पार्क की सैर

Kuno National Park: नामीबिया से 8 नए मेहमान (चीता) भारत लाए गए है. जिन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ दिया गया. चीतों में से पांचों मादा और तीन नर शामिल हैं. इन पार्क को साल 2018 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर सभी चीतों को उनके खास बाड़े में छोड़ें. कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों के लिए खास बाड़े की तैयार की गई है.

undefined

कूनो नेशनल पार्क भारत के मध्य प्रदेश में स्थित है. साल 1981 में इसका निर्माण किया गया था जो 750 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. साल 2018 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था. बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में तीन प्रवेश द्वार हैं.

undefined

इन सभी चीतों को स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए पहले ग्वालियर लाया गया, जिसके बाद इन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए मध्य प्रदेश स्थित केएनपी में लाया गया फिर नामीबिया से चीतों को ला रहा यह चार्टर प्लेन 16 सितंबर की रात को रवाना हुआ.

Also Read: सात दशक बाद भारत पहुंचे चीतों के लिए आखिर कूनो नेशनल पार्क काे ही क्यों चुना गया? इसकी वजह है खास
undefined

कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों के आने से पूरे देश भर में खुशी की लहर है. पार्क में काम करने वाले लोगों ने बताया कि इन चीतों को देखने के लिए भारत समेत दुनियाभर से लोग आएंगे, जिससे टूरिज्म में काफी बढ़ोतरी होगी. टूरिज्म बढ़ने से यहां रहने वाले लोकल लोगों के लिए नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे.

undefined

यह पार्क वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पर घास के विशाल मैदान भी हैं जो कान्हा या बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से भी बड़ा हैं. पार्क को साल 2018 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था. पार्क के अंदर प्रवेश करते ही आपको यहां करधई, खैर और सलाई के पेड़ नजर आएंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola