बॉक्स ऑफिस पर एनिमल ने पहले दिन मचाया तहलका, इन 10 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, देखें लिस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Dec 2023 3:01 PM

विज्ञापन

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' ने पहले दिन ही छप्पर फाड़कर कमाई की है. ओपनिंग डे की कमाई ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. संदीप रेड्डी वांगा की मूवी इस साल को दूसरी सबसे बड़े ओपनर फिल्म बन चुकी है. चलिए आपको बताते है 10 ऐसी फिल्मों के बारे में जिसने पहले दिन जमकर कमाई की.

विज्ञापन
undefined

एटली की शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति ने काम किया है.

undefined

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने सभी भाषाओं में 61 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं, एनिमल से दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. मूवी इस साल को दूसरी सबसे बड़े ओपनर फिल्म बन चुकी है.

undefined

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख-स्टारर फिल्म पठान में एक्टर रॉ एजेंट के रोल में दिखे थे. मूवी में जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आए थे. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपए कमाए थे.

undefined

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले दिन 53 करोड़ रुपए की कमाई की. फिल्म में श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे.

undefined

स्पाई-थ्रिलर फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ थे. फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ की कमाई की थी. बता दें कि वॉर 2 भी आ रही है.

undefined

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने अपने शुरुआती दिन में 52 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर अक्टूबर 2014 में रिलीज हुई थी. इसने ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 ने ओपनिंग डे पर 44.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

undefined

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2019 में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ आयी थी. फिल्म ने 42.30 करोड़ की ओपनिंग की थी.

Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola