सातवीं सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का सैलाब, तस्वीरों में देखें भक्तों का उत्साह

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Aug 2023 2:18 PM

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी. मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर, ओपी पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं.

विज्ञापन
undefined

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2023 की आज सातवीं सोमवारी है. इसे लेकर 03 बजकर 51 मिनट से अर्घा के माध्यम से देवघर के बाबा मंदिर में जलार्पण शुरू हो गया था. श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर रुटलाइन के अलावा अहले सुबह से बाबा मंदिर प्रांगण में उपस्थित थे. श्रद्धालु नंदन पहाड़ से कतारबद्ध होकर तरीके से जलार्पण के लिए अपनी बारी के इंतजार में खड़े दिखाई दिये.

undefined

बता दें कि जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी. मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर, ओपी पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं. वहीं एनडीआरएफ की टीम भी पूरी से चौकस है. वे शिवगंगा में डुबकी लगाने वाले हर श्रद्धालुओं पर अपनी नजर बनाये हुए हैं. वहीं, सूचना सहायता कर्मी भी भोलेनाथ के दर्शन करने वालों की सहायता कर रहे हैं.

undefined
रविवार को भी लगा रहा भक्तों का तांता

ज्ञात हो कि रविवार को शुक्ल पक्ष चतुर्थी था. इस अवसर पर भी बाबा मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ था. सुबह से कांवरिया पथ में आकर्षक कांवर लेकर कांवरिये बाबा का जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते बाबा मंदिर पहुंच रहे थे.

undefined

शिवगंगा में स्नान करने के बाद जल का संकल्प करा भक्त सीधे कतार में जाते हुए दिख रहे थे. मंदिर का पट खुलने के पूर्व ही भक्तों की कतार तीन किमी दूर हनुमान टिकरी के पास पहुंच गयी थी. मंदिर का पट खुलने पर कतार पंडित शिवराम झा चौक के पास आकर सिमट गयी. वहीं दिन ढलने के साथ ही भीड़ बढ़ती चली गयी. कांवरियों को जलार्पण लगाने के लिए कतार में प्रवेश कराने की व्यवस्था पंडित शिवराम झा चौक से ही जारी थी.

undefined
मेला क्षेत्र में 50 जगहों पर की गयी है अस्थायी पानी टंकी की व्यवस्था

बता दें कि सोमवारी को लेकर कांवरियों की भीड़ को देखते हुए नगर आयुक्त ने पानी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा था. इसे लेकर निगम के जेइ सुमन कुमार जुटे हुए हैं. रूटलाइन में स्टैंड पोस्ट, सड़क किनारे अस्थायी पानी टंकी व पानी टैंकर की समुचित व्यवस्था की गयी है. कांवरिया कतार लाइन में डेढ़ सौ स्टैंड पोस्ट चालू रखे गये हैं. रूटलाइन में 50 मुख्य जगहों में अस्थायी पानी टंकी में पानी भरा गया है. गर्मी से निजात दिलाने के लिए इंद्र वर्षा का इंतजाम किया गया है. इसके अतिरिक्त मुख्य स्थलों व पुलिस आवासन में 70 से 75 टैंकर लगाया गया है.

undefined
undefined
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola