ePaper

Shardiya Navratri 2023 : नवरात्रि में क्या आपने भी रखा है उपवास, जानिए फलाहारी करने के फायदे

Updated at : 15 Oct 2023 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 : नवरात्रि में क्या आपने भी रखा है उपवास, जानिए फलाहारी करने के फायदे

Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है. इस दौरान 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा उपासना की जाती है. घरों में कलश स्थापना कर 9 दिन तक साधक व्रत भी रखते हैं. मां दुर्गा की आराधना के लिए कई भक्त पूरे दिन फलाहार व्रत रखते हैं तो कई भक्त सेंधा नमक वाला भोजन करते हैं.

विज्ञापन
undefined

Navratri Fasting Benefits : शारदीय नवरात्रि में भगवान दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस अवसर पर बहुत से लोग नौ दिनों तक उपवास करते हैं और केवल फल का सेवन करते हैं, जिसे फलाहारी उपवास कहा जाता है. इससे आध्यात्मिक लाभ मिलता है साथ ही सेहत भी ठीक रहती हैं.

undefined

नवरात्रि में व्रत रखने के कई तरह के फायदे है. इससे आपका शरीर अच्‍छी तरह डिटॉक्‍स हो जाता है, इम्‍यूनिटी बूस्ट होती है और चेहरा भी खिल जाता है.

undefined

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, 9 दिनों तक व्रत रखने और फलाहार से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है. इससे गठिया, अस्थमा और एलर्जी जैसी बीमारियों में भी काफी आराम मिलता है.

undefined

नवरात्रि फास्टिंग के दौरान फलों का आहार लेने से ब्लड प्रेशर भी मेंटेन रहता है. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को इससे काफी राहत मिलती है. सात्विक भोजन से उनका शुगर लेवल कम होता है साथ ही वे हेल्दी होते हैं.

undefined

नवरात्रि में व्रत आपके दिल को भी दुरुस्त रखता है. उपवास में फल का आहार और शाकाहारी भोजन करने ब्लड लिपिड प्रोफाइल में सुधार होने के साथ ऑक्सीडेटिव तनाव दूर होता है. जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम करते हैं.

undefined

व्रत रखने से नवरात्रि के दिनों में सर्केडियन रिदम को रेगुलेट कर मेलाटोनिन प्रोडक्शन में सुधार होता है. जिससे आप आरामदायक नींद पाते हैं और इसका असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई देता है.

undefined

सबसे बड़ी बात यह भी है कि नवरात्रि में व्रत रहने से पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. कैंसर, अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों पास नहीं भटकती.

undefined

नवरात्रि में व्रत रखने से पेट की सेहत ठीक रहती है. इन नौ दिनों सही डाइट की वजह से पाचन क्रिया सुधरी रहती है. आंत में सूजन जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं.

undefined

नवरात्रि के दौरान उपवास करना हिन्दू धर्म में एक प्राचीन परंपरा है. इस अवसर पर भक्त उपवास के माध्यम से अपनी भक्ति और साधना में लगे रहते हैं. उपवास का मतलब होता है किसी निर्दिष्ट आहार का त्याग करना और आत्म-निग्रह ( self-control) करना. इसका मक्सद शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि है.

Also Read: Happy Navratri 2023 Wishes In Hindi LIVE: आज है शारदीय नवरात्रि, यहां से भेजें नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola