तबीयत ठीक होते-होते…अचानक कैसे जिंदगी की जंग हार गए राजू श्रीवास्तव, जानें गजोधर भैया की मौत का कारण

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी. राजू 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे. दिल्ली के एक होटल में एक्सरसाइज करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

दुनिया को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव आज खुद हमेशा के लिए मौन हो गए. उन्होंने 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बीते दिनों उनकी हालत में सुधार हुई थी. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था.

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कार्डिएक अरेस्ट के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. वह तभी से कोमा में वेंटिलेटर पर थे. हालांकि, बीच में उन्हें होश आया था, लेकिन वह कोमा से बाहर नहीं आ पाए.

Instagramराजू श्रीवास्तव की फैमिली में इस वक्त मातम का माहौल है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि राजू अब हमारे बीच नहीं रहें. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया.

डॉक्टरों के मुताबिक उनका ब्रेन डेड हुआ है, साथ ही शरीर के कई अंग खराब हो जाना भी एक कारण है. ह भी कह दिया था कि उनका हार्ट भी काम नहीं कर रहा. डॉक्टरों ने बुधवार को उनकी फैमिली को जवाब दे दिया.

अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया. मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद खासी लोकप्रियता मिली थी.

उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे. वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










