Photo: कब करेंगे राहुल गांधी शादी! महिलाओं के सवाल पर सोनिया गांधी ने दिया शानदार जवाब
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jul 2023 12:45 PM
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसान महिलाओं से मुलाकात की. सोनिया गांधी ने मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है. मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. वीडियो में एक महिला सोनिया गांधी से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही है.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसान महिलाओं से मुलाकात की. सोनिया गांधी ने मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है. मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. वीडियो में एक महिला सोनिया गांधी से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही है. वीडियो में महिलाएं सोनिया से राहुल गांधी की शादी को लेकर सवाल करती है. इस पर सोनिया ने उससे राहुल गांधी के लिए लड़की ढ़ंढने की बात कहती हैं और इसके बाद सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिए. इस पर सोनिया ने पलटकर उनसे कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए. राहुल वहां खड़े इस बातचीत को सुन रहे थे और उन्होंने कहा, ऐसा होगा.

राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था.

भोजन पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की. इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना भी खिलाया. हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वॉड्रा ने महिलाओं से कहा, राहुल मुझसे ज्यादा शरारती था, लेकिन ज्यादा डांट मुझे पड़ती थी.

राहुल गांधी ने महिलाओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, कुछ बेहद खास मेहमानों से मां, प्रियंका और मेरी मुलाकात का यादगार दिन. सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर भोजन और ढेर सारी बातचीत.

वहीं, राहुल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ! सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें. साथ मिले अनमोल तोहफे – देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार.

वहीं, घटना को लेकर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, राहुल गांधी ने सोनीपत की किसान बहनों को दिल्ली बुलाने का वादा किया था. किसान बहनें दिल्ली आईं और इस तरह से वादा पूरा हुआ.

गौरतलब है कि राहुल गांधी बीते 8 जुलाई को मदीना गांव आए थे. इस दौरान एक महिला ने उनसे कहा थ कि हमें दिल्ली घुमा दो, अपना घर दिखा दो. इसपर राहुल गांधी ने खेद जाहिर करते हुए कहा था कि मेरे पास तो घर ही नहीं है. मेरा घर सरकार ने ले लिया है. हालांकि, इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी को फोन लगा दिया था और उनसे कहा था कि कुछ महिलाएं आपके घर आना चाहती हैं, आपके साथ खाना खाना चाहती हैं.

वीडियो में गांधी परिवार को महिलाओं के साथ बातचीत करते और उन्हें भोजन की पेशकश करते देखा गया है. इसमें राहुल गांधी महिलाओं से यह पूछते नजर आए कि उन्हें भोजन पसंद आया या नहीं और सबने मिठाई खाई या नहीं. राहुल गांधी ने बच्चों को चॉकलेट भी भेंट की. वहीं, गांधी परिवार ने इस महिलाओं के साथ खूब मस्ती भी की. महिलाएं सोनिया गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ डांस करती भी नजर आईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










