ePaper

कानपुर मेट्रो के पहले मुसाफिर होंगे बच्चे, पीएम मोदी संग करेंगे सफर

Updated at : 24 Dec 2021 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो के पहले मुसाफिर होंगे बच्चे, पीएम मोदी संग करेंगे सफर

जब पीएम मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे, तब मेट्रो ट्रेन में 150 स्कूली बच्चे बैठे होंगे. इसका सीधा प्रसारण होगा

विज्ञापन
undefined

Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो का 28 दिसम्बर को उद्धघाटन होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसम्बर को कानपुर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री आईआईटी से गीतानगर तक मेट्रो में सफर करेंगे, हालांकि उनका यह कार्यक्रम अभी ऑफिसियल नहीं है.

undefined

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री निराला नगर स्थित रेलवे मैदान से वर्चुअल माध्यम से मेट्रो को हरी झंडी दिखायेंगे. जब पीएम मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे, तब मेट्रो ट्रेन में 150 स्कूली बच्चे बैठे होंगे. इसका सीधा प्रसारण होगा, जिससे मैदान में मौजूद जनता मेट्रो में बैठे बच्चों को सफर करते हुए देख सकेगी.

undefined

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम से संदेश देना चाहते है कि नौ किलोमीटर तक बनाये गए एलीवेटेड ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन में पहले मुसाफिर बच्चे हो.

undefined

मेट्रो को चलाने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त की अनुमति की आवश्यकता होती है. जब तक उनकी अनुमति नहीं होती है, तब तक कोई भी यात्री यात्रा नहीं कर सकता है.हालांकि अनुमति के बिना सिर्फ जांच टीम ही यात्रा कर सकती है.

undefined

हालांकि सीएमआरएस ने 20 से 22 दिसंबर तक अंतिम परीक्षण किया है, जिसकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक कानपुर मेट्रो को मिल जाएंगीं.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 या 26 दिसम्बर को कानपुर आएंगे. यहां वह कानपुर मेट्रो अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और मेट्रो स्टेशनों का जायजा लेंगे.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola