Jio यूजर्स को मुकेश अंबानी का गिफ्ट, सस्ते रीचार्ज में डेटा-कॉलिंग के साथ सालभर फ्री मिलेगा यह बेनिफिट

Sasta Reliance Jio Plan - रिलायंस जियो के जिस रीचार्ज प्लान के बारे में आज हम आपको बतानेवाले हैं, वह एक प्रीपेड प्लान है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप किसी अतिरिक्त खर्च के-

Sasta Jio Recharge Offer : मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास अपने पोर्टफोलियो में हर यूजर के लिए अलग-अलग रीचार्ज प्लान्स हैं. कंपनी जियो यूजर्स के लिए समय-समय पर नये-नये रीचार्ज पैक लाती रहती है.

जियो के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को शानदार ओटीटी बेनिफिट्स मिलते हैं. जियो के जिस रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देनेवाले हैं, वह एक प्रीपेड प्लान है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के ओटीटी स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

बस यही नहीं, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी ऐक्सेस मिलेगा. रिलायंस जियो के जिस प्लान की बात हम कर रहे हैं, वह कंपनी का एन्युअल प्लान है. अगर आप अपना जियो सिम 3227 रुपये से रीचार्ज करते हैं, तो आपको इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

रिलायंस जियो के जिस रीचार्ज प्लान के बारे में आज हम आपको बतानेवाले हैं, वह एक प्रीपेड प्लान है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप किसी अतिरिक्त खर्च के ओटीटी बेनिफिट्स पा सकते हैं.

ऐसे में आपको एक बार रीचार्ज कराने के बाद पूरे साल के लिए फुर्सत होगी. जियो इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 4GB डेटा ऑफर करती है. ऐसे में आप पूरी वैलिडिटी में 730GB डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे. 365 दिनों तक आपको किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग करने की आजादी मिलती है.

साथ ही, जियो इस प्लान में सालभर हर दिन 100 एसएमएस भी ऑफर करती है. रिलायंस जियो के इस प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलनेवाला ओटीटी बेनिफिट है. कंपनी इसमें ग्राहकों को एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल सब्सक्रिप्शन दे रही है.

रिलायंस जियो इस रीचार्ज प्लान में साथ में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




