PHOTOS: पटना जंक्शन पर ठेकेदार की दादागिरी देखिए, पार्किंग के लिए इंट्री गेट पर बांधा रस्सा...

Updated at : 03 Sep 2023 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पटना जंक्शन पर ठेकेदार की दादागिरी देखिए, पार्किंग के लिए इंट्री गेट पर बांधा रस्सा...

पटना जंक्शन पर पार्किंग के लिए ठेकेदार इस कदर मनमानी कर रहे हैं कि उससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन परिसर के मेन इंट्री गेट के एक लेन पर ही ठेकेदार के कर्मियों ने रस्सी बांधकर रास्ता रोक दिया है. देखिए तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

पटना जंक्शन पर इन दिनों यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्टेशन परिसर के मेन इंट्री गेट के एक लेन पर ही ठेकेदार के कर्मियों ने रस्सी बांधकर रास्ता रोक दिया है. इससे उस लेन में वाहनों के अलावा आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

undefined

बड़ी बात तो यह है कि जिस रास्ते में रस्सी बांधी गयी है, उसके पीछे पार्किंग ठेकेदार की ओर से चार पहिया वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है. इससे संबंधित मार्ग और संकरा हो गया है. वहीं दूसरे फ्लैंक पर भी एक तरफ बाइक व एक तरफ चार पहिया वाहन लगाकर कब्जा कर लिया गया है.

undefined

रास्ता बंद होने से शेष बचे तीन रास्तों पर यात्री दबाव अधिक बढ़ गया है. इससे आये दिन जाम की स्थिति लगी रहती है. सबसे अधिक परेशानी मंगलवार व शनिवार को होती है.

undefined

जानकारों की मानें, तो जिस रास्ते में रस्सी बांधी गयी है, वह पैदल पथ है, जिसे यात्रियों के आने-जाने के लिए बनाया गया है. लेकिन उस जगह पर भी ठेकेदार के कर्मियों द्वारा वाहन पार्क कराया जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर अवैध वसूली की जा रही है.

undefined

रस्सी बांधने के कारण ट्रेन से उतरने व जाने के लिए स्टेशन पहुंचने वाले लोगों को निकलने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है. जबकि पटना जंक्शन से रोजाना करीब सवा लाख लोगों का आना-जाना होता है. बावजूद इसके जंक्शन के जिम्मेदार रेलवे अधिकारी, जीआरपी थाना पुलिस व आरपीएफ पुलिस के जवान भी अवैध रूप से रस्सी लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करते हैं.

undefined

पटना जंक्शन के निदेशक राजू कुमार ने कहा कि जहां पर रस्सी बांधी गयी है, वह रास्ता सिर्फ पैदल आने- जाने वाले यात्रियों के लिए है. पैदल पथ के बावजूद कई वाहन चालक उसी रास्तेसे वाहन लेकर आने-जाने लगते हैं. पैदल पथ पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग की जा रही है, तो यह गलत है, इसके बारे में जानकारी ली जायेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन