PHOTOS: पटना में मातमी धुनों के बीच निकला मुहर्रम का ताजिया, जंजीरी मातम की देखें तस्वीरें..

Updated at : 30 Jul 2023 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पटना में मातमी धुनों के बीच निकला मुहर्रम का ताजिया, जंजीरी मातम की देखें तस्वीरें..

मुहर्रम का ताजिया जंजीरी मातम व मातमी धुनाें के बीच निकाला गया. पटना की सड़कों पर या हुसैन के नारे गूंजते रहे. गमगीन माहौल में जंजीरी मातम का जुलूस निकाला गया. लोगों ने खुद को जंजीर से मातम कर अपने शरीर को लहूलुहान कर लिया.

विज्ञापन
undefined

ढोल और ताशों के बीच हैरतअंगेज करतब दिखाते पट्टेबाज पटना की सड़कों पर दिखे. या हुसैन के नारों से गूंजा शहर गमगीन माहौल में जंजीरी मातम का जुलूस निकाला गया .

undefined

शनिवार को राजधानी पटना सहित पटना सिटी, दानापुर, खगौल व फुलवारीशरीफ में मुहर्रम के मौके पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला. ताजिया जिस मोहल्ले से निकला, वहां इन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.

undefined

इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में निकले ताजियों के जुलूस देखने लायक रहे. कई जगहों पर हुसैन की याद में युवाओं ने गमगीन माहौल के बीच खुद को जंजीर से मातम कर अपने शरीर को लहूलुहान किया.

Also Read: PHOTOS: मुहर्रम जुलूस में लाठी भांजते तेज प्रताप यादव, राबड़ी आवास पर करतब देखते लालू यादव की तस्वीरें देखें..
undefined

मेरे हुसैन पर हुए जुल्म को याद कर रोये-रूलाये उसे जन्नत वाजिब,… हाय हुसैन हम न हुए,… अजादार बने की उद्घोष करते नुकीले चाकू, जंजीर से छाती पीट-पीट कर खून से सीना लाल कर लिया. सड़कों के दोनों ओर खड़ी महिलाएं कारुणिक माहौल में फफक-फफक कर रो पड़ीं.

undefined

शिया समुदाय की ओर से मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शनिवार को निकाले जंजीरी मातम के जुलूस को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बौली इमामबाड़ा से जंजीरी मातम का जुलूस निकाला गया. जो अशोक राजपथ और शेरशाह पथ के मुख्य मार्ग होते चैलीटाड़ शाह बकार की तकिया कर्बला आया.

undefined

पटना, पटना सिटी, दानापुर, फुलवारी में हजरत इमाम हुसैन पर हुए जुल्म को याद कर धर्मावलंबी रोये.मुसल्लहपुर हाट स्थित कर्बला के मैदान में ताजिया का दीदार करने अकीदतमंद उमड़ पड़े.

undefined

फुलवारीशरीफ में भी ताजिया जुलूस निकाला गया. फुलवारीशरीफ में सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न इलाके से निकले अखाड़ो का काफिला कर्बला पहुंचा जहां ताजिये, सिपहर का पहलाम देर रात तक होता रहा. कर्बला पर मोहर्रम के आशूरा को लेकर फातेहा पढ़ाने का दौर सुबह से देर रात तक चलता रहा .वही मुहर्रम के दसवीं रोज अकीदतमंदों ने यौम ए आशुरा को लेकर रोजा भी रखा, कलामपाक की तिलाबते की . गरीबों के बीच खाना ( खीचड़ा) बांटे और नफील नमाजे भी अदा की.

undefined

अकीदतमंदो के या अली या हुसैन के नारो से भागलपुर जिला भी गुंज उठा. यहां शाहजंगी तातारपुर आदि जगहों में ताजिया जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन