साल 2023 में ये 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स, OTT पर चला जादू, लिस्ट में देखें आपकी फेवरेट फिल्म तो नहीं
साल 2023 बस खत्म होने वाला है और नया साल 2024 आने वाला है. इस साल कई बड़े स्टार्स की मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. वहीं, ये मूवीज ओटीटी पर सुपरहिट रही. चलिए आपको बताते है ऐसी मूवीज के बारे में.

फिल्म मिशन रानीगंज में अक्षय कुमार एक खनन इंजीनियर और प्रशिक्षित बचाव अधिकारी जसवन्त सिंह गिल के किरदार में नजर आए है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. वहीं, जब ये ओटीटी नेटफिल्क्स पर रिलीज हुई तो इसे काफी देखा गया. ये वर्ल्डवाइड नंबर वन पर नॉन इंग्लिश में ट्रेंड कर रही है.

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कई बड़े स्टार्स ने काम किया है. फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चली, लेकिन जब इसे जी5 पर रिलीज किया गया तो इसपर काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिला.

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन थी. मूवी सिनेमाघरों में नहीं चली, लेकिन नेटफ्लिक्स पर ये खूब देखी गई.

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ सिनेमाघरों में बुरी तरह पिट गई, लेकिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जब ये रिलीज हुई, तो खूब देखी गई.

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. जब ये ओटीटी पर रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया.

अजय देवगन की ‘भोला’ से मेकर्स को काफी उम्मीद थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. मगर, ओटीटी पर इसने कमाल कर लिया और जमकर लोगों ने देखा.

फिल्म ‘कुत्ते’ 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज है. फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई और नेटफ्लिक्स पर हिट.

फिल्म ‘गमुराह’ 7 अप्रैल को रिलीज हुई थी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय है. फिल्म सिनेमाघरों में फुस्स साबित हुई और नेटफ्लिक्स पर हिट हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









