Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस देख होंगे खुश

Updated:
विज्ञापन
Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस देख होंगे खुश

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों ने पिछले 2 महीने पहले ही ब्रेकअप कर लिया. इस खबर से उनके चाहने वाले काफी उदास हो गए थे. अब मलाइका ने ब्रेकअप की बात पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन
undefined

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि दोनों का 2 महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका है. दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है.

undefined

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप की बातों को कन्फर्म नहीं किया. इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट कर अर्जुन से अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया.

undefined

मलाइका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो डीजे बने अर्जुन को चियर करते दिखी. ये वीडियो एक्ट्रेस ने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के दौरान शेयर किया.

undefined

वीडियो में अर्जुन के अलावा रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं. दोनों डीजे बने और डांस करते दिखे. दोनों का ब्रोमांस उनके चाहने वाले अच्छे से जानते है. बता दें कि रणवीर और अर्जुन ने फिल्म ‘गुंडे’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था.

undefined

मलाइका ने ये वीडियो शेयर कर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया. बता दें कि कुछ दिन पहले से दोनों के ब्रेकअप की खबरों तेजी से सोशल मीडिया पर फैली थी. दोनों कई सालों से साथ में है.

undefined

मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना दिया था. उसके बाद से ही कपल अक्सर साथ में किसी इवेंट, पार्टी या फंक्शन में साथ नजर आते. दोनों साथ में घूमने भी जाते थे.

undefined

वहीं, रिपोर्ट्स में मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की पीछे वजह बताई जा रही थी कि उनमें से एक शादी करके अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे, लेकिन दूसरा इस बारे में निश्चित नहीं था.

undefined

मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के पॉपुलर लवबर्ड्स में से एक है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार बरसाना नहीं छोड़ते.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार फिल्म में ‘कुट्टी’ में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान के साथ दिखे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

undefined

मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी टीवी झलक दिखला जा 11 में बतौर जज की भूमिका में नजर आ रही है. इसमें वो फराह खान और अरशद वारसी के साथ जज की कुर्सी शेयर कर रही है.

Also Read: Arjun Kapoor और Malaika Arora का हुआ ब्रेकअप, 2 महीने पहले ही टूट चुका है रिश्ता! वजह जान चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola