Arjun Kapoor और Malaika Arora का हुआ ब्रेकअप, 2 महीने पहले ही टूट चुका है रिश्ता! वजह जान चौंक जाएंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Arjun Kapoor और Malaika Arora का हुआ ब्रेकअप, 2 महीने पहले ही टूट चुका है रिश्ता! वजह जान चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है. अर्जुन और मलाइका अरोड़ा कई महीनों से अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में है. हालांकि इन अफवाहों पर दोनों मे से किसी ने रिएक्ट नहीं किया. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं. मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना दिया था. उसके बाद से ही कपल अक्सर साथ में किसी इवेंट या पार्टी में दिख जाते थे. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भी जमकर बरसाते है. हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि दो महीने पहले ही कपल का ब्रेकअप हो चुका है. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप

बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है. अर्जुन और मलाइका अरोड़ा कई महीनों से अपने कथित ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में है. हालांकि इन अफवाहों पर दोनों मे से किसी ने रिएक्ट नहीं किया. हाल ही में जूम की एक रिपोर्ट की मानें तो, कपल करीब दो महीने पहले ही ब्रेकअप कर चुके हैं. लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करने के बजाय उसपर काम करने का फैसला लिया है. सूत्र ने कहा कि दोनों एक-दूसरे के साथ कई सालों से है, ऐसे में दोनों में से इसे खत्म करना या भूलना आसान नहीं है. दोनों ने साथ में एक अच्छा समय बिताया है. सूत्र ने बताया, उन्हें एहसास हुआ कि सेपरेशन हमेशा जीवन का समाधान नहीं है.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के पीछे ये है वजह!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. सूत्र ने बताया कि हो सकता है कि यह सिर्फ एक-दूसरे से थोड़ी दूरी की जरूरत का मामला हो सकता है. वहीं, कई अन्य रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उनके ब्रेकअप के पीछे का कारण यह था कि उनमें से एक शादी करके अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे, लेकिन दूसरा इस बारे में निश्चित नहीं था. हालांकि दोनों में से किसी ने अबतक इसपर कुछ कहा नहीं है.

अर्जुन कपूर ने कही थी ये बात

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करते हैं. जब अर्जुन से पूछा गया था नेगिटिव और 9 साल की उम्र के अंतर ने मलाइका के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया है. इसपर एक्टर ने कहा था, “ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो प्रभावित नहीं हो रहा है, यह इससे निपटने के बारे में है, लेकिन यह उन लोगों की परवरिश और उनकी संस्कृति को भी दर्शाता है, जो ऐसे कमेंट्स करते हैं. आप यह भी जानते हैं कि वे आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.” जब करण ने अर्जुन से पूछा कि क्या वह एक कदम आगे बढ़कर मलाइका के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि सबसे सम्मानजनक बात यह है कि एक बार जब हम उस फेज तक पहुंच जाएं और एक साथ आकर इस बारे में बात करें.”

Also Read: Malaika Arora ने पहनी 1 लाख की गोल्डन ड्रेस, तसवीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल

इन दिनों इस रियलिटी शो में नजर आ रही है मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उनके रियलिटी टीवी शो मूविंग इन विद मलाइका में देखा गया था. इसके अलावा गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में नजर आई थी. इन दिनों वो डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में बतौर जज की भूमिका में नजर आ रही है. इसमें वो फराह खान और अरशद वारसी के साथ जज की कुर्सी शेयर कर रही है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola