World Cup 2023: कोलकाता ने बाबर एंड कंपनी को जो दिया, वो पीसीबी और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी नहीं दे पाए

Chennai: Pakistan’s captain Babar Azam during a practice session ahead of the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and South Africa, at M.A. Chidambaram Stadium, in Chennai, Thursday, Oct. 26, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_26_2023_000279A)
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान ईडन गार्डन्स का मैदान बाबर आजम ‘कोखोन बैट कोरबे’ ( बाबर आजम बल्लेबाजी करने कब आएंगे) के नारे से गूंज उठा था. भारत के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में दर्शकों की अच्छी संख्या नजर आई. करीब 30 हजार दर्शकों के बीच ये मुकाबला खेला गया.

बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मैच में मिली जीत ने पाकिस्तान टीम के अंदर नयी ऊर्जा भर दी है. बाबर आजम एंड कंपनी को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद नजर आने लगी है. लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम पूरी तरह से टूट चुकी थी. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद बाबर सेना में आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा. कोलकाता में पाकिस्तान टीम को दर्शकों का जमकर सपोर्ट मिला. भारतीय दर्शक भी पाक टीम को सपोर्ट करते दिखे.

बाबर आजम ‘कोखोन बैट कोरबे’ के नारे से गूंजा ईडन गार्डन्स
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान ईडन गार्डन्स का मैदान बाबर आजम ‘कोखोन बैट कोरबे’ ( बाबर आजम बल्लेबाजी करने कब आएंगे) के नारे से गूंज उठा था. भारत के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में दर्शकों की अच्छी संख्या नजर आई. करीब 30 हजार दर्शकों के बीच ये मुकाबला खेला गया. जब फखर जमान छक्के लगा रहे थे तब भी ईडन गार्डन्स में बाबर आजम के नारे से पूरा स्टेडियम गूंज रहा था. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत नहीं खेल रहा था. कोलकाता में पाकिस्तान टीम को जो समर्थन मिला है, उसे बाबर सेना कभी भूल नहीं पाएगी.

विश्व कप के निराशाजनक अभियान और घर में पीसीबी के भीतर चल रही उथल-पुथल भरी स्थिति के बीच बाबर सेना ऐसी ही सपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही थी.

बाबर आजम की कप्तानी पर लटकी तलवार
वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान में भूचाल आ गया. पूरी बाबर सेना की आलोचना होने लगी. लगातार चार मैच हारने के बाद तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक-एक खिलाड़ियों पर आरोप के बौछार होने लगे. कथित रूप में पीसीबी अध्यक्ष कप्तान बाबर आजम का फोन नहीं उठाने लगे. खबर आई की पीसीबी ने बाबर आजम की वाट्सऐप चैट को लीक कर दिया. स्थिति ये हो गई कि पूर्व पाक क्रिकेटर इंजमामुल हक ने मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा दे दिया. बाबर आजम की कप्तानी पर भी तलवार लटक गई है. खबर है वर्ल्ड कप में अगर लीग चरण से पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाती है, तो बाबर को कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है.

बांग्लादेश से जीत के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें जीवंत
बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. 7 मैचों में तीन जीत के बाद पाकिस्तान के 6 अंक हो गए हैं और प्वाइंट्स टेबल में बाबर सेना पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से मैच खेलना बाकी है. अगर पाक टीम दोनों टीमों को हरा देती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










