ePaper

Jharkhand News: सुबह से ही मस्ती के मूड में थे झारखंड के विधायक और मंत्री, देखें तस्वीरें

Updated at : 27 Aug 2022 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: सुबह से ही मस्ती के मूड में थे झारखंड के विधायक और मंत्री, देखें तस्वीरें

Jharkhand News: ये फोटोग्राफ्स अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इसमें दिख रही है कि विधायक किस कदर मस्ती कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ नेताओं ने सीएमओ में तस्वीरें खिंचवायी.

विज्ञापन
undefined

Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द होने के बाद उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक खूंटी जिला के लतरातू डैम के पास डुमारगड़ी गेस्ट हाउस पहुंच गये हैं. इसके पहले सुबह से ही विधायक और मंत्री मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे.

undefined

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से रवाना होने के पहले विधायकों ने सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवायी. ये फोटोग्राफ्स अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इसमें दिख रही है कि विधायक किस कदर मस्ती कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ नेताओं ने सीएमओ में तस्वीरें खिंचवायी.

undefined

काले रंग की शर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बस में भी विधायकों के साथ सेल्फी ली. ये तस्वीरें भी मीडिया में आ गयी हैं. महिला विधायकों ने भी अलग से तस्वीरें खिंचवायी हैं. सभी पिकनिक के मूड में दिख रही हैं. कांग्रेस की दीपिका पांडे, अंबा प्रसाद और पूर्णिमा नीरज सिंह की एक साथ कई तस्वीरें सामने आयी हैं.

undefined

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, डॉ रामेश्वर उरांव और अन्य मंत्रियों, विधायकों की भी तस्वीरें सामने आयी हैं. फोटो में सभी नेता बेहद प्रसन्न नजर आ रहे हैं. कल तक ये लोग कहीं नहीं जाने की बात कर रहे थे, लेकिन सुबह से ही सभी बोरिया-बिस्तर लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola