PHOTOS: सरहुल पर आदिवासी हॉस्टल में झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन का दिखा अलग अंदाज, आप भी देखें

सरहुल के दिन रांची के आदिवासी हॉस्टल में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मांदर बजाया और डांस किया. सरहुल 2024 किस अंदाज में मना, आप भी देखें.
Sarhul: झारखंड के कोने-कोने में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल में सरहुल पूजा में शामिल हुए.

यहां से उन्होंने झारखंड के लोगों को सरहुल, ईद और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. मांदर पर हाथ आजमाया और नृत्य करके सरहुल पर्व मनाया.

सीएम चंपाई सोरेन सरहुल पूजा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सरना स्थल पर जाकर पूजा की. राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरहुल पूजा में हर साल शामिल होते रहे हैं. इस बार वे जेल में बंद हैं, इसलिए आदिवासी हॉस्टल नहीं आए.

उनकी गैरमौजूदगी में पाहन ने हेमंत सोरेन की तस्वीर पर सरहुल का फूल लगाया और कामना की कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता जल्द से जल्द जेल से रिहा होकर बाहर आएं.

चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह राज्यवासियों को सरहुल, ईद और नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं. आज का यह दिन बेहद खास है.

उन्होंने कहा कि आज के ही दिन पूरे देश में एक साथ तीन-तीन त्योहार मनाए जा रहे हैं. यही हमारे देश की खूबसूरती है.

चंपाई सोरेन ने कहा कि हर साल यहां हेमंत सोरेन आते थे. इस वर्ष वह यहां नहीं हैं. ऐसे में उम्मीद करते हैं कि वह अभी जहां हैं, वहां स्वस्थ और खुश हों.

सीएम चंपाई सोरेन ने मांदर बजाया और वहां मौजूद लोगों के साथ नृत्य भी किया.

सरहुल पर्व में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दोनों पुत्र और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोहरदगा से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार समीर उरांव भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




