ePaper

PHOTOS: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में दिखी नोंकझोंक, हेमंत सरकार ने दिखायी ताकत, देखें PICS

Updated at : 05 Sep 2022 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में दिखी नोंकझोंक, हेमंत सरकार ने दिखायी ताकत, देखें PICS

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की एक दिन का विस्तारित सत्र सोमवार को शुरू हुआ. विपक्ष का विरोध प्रदर्शन और सत्ता पक्ष के नोंकझोंक के साथ सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. इस दौरान हेमंत सरकार ने विश्वासमत हासिल किया. वहीं, निर्दलीय सरयू राय और मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच जमकर नोंकझोंक हुई.

विज्ञापन
undefined
सीएम हेमंत सोरेन ने दिखायी ताकत

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को हेमंत सरकार ने अपनी ताकत दिखायी. सदन में विश्वासमत पेश किया गया, जिसमें सत्ता पक्ष के 48 विधायकों का समर्थन मिला. वहीं, विपक्ष ने इस मुद्दे पर वॉकआउट किया.

undefined
वेल तक पहुंचे विपक्ष

विशेष सत्र के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. इससे नाराज बीजेपी के विधायक वेल तक आ गये. इस दौरान काफी हो-हंगामा हुआ. मार्शल भी सतर्क हो गये.

undefined
निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता को बताया भ्रष्ट मंत्री

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भ्रष्ट मंत्री बताया. सरयू राय के बोलने पर सदन में जोरदार हो-हंगामा हुआ. वहीं, मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग स्पीकर से किया. साथ ही सरयू राय के खिलाफ अवमानना का मुकदमा दर्ज करने का आग्रह भी किया.

undefined
मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. इससे पूर्व सोमवार को विशेष सत्र की शुरुआत करते हुए स्पीकर ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों को सदन में बोलने का मौका दिया. सत्ता पक्ष के जवाब पर विपक्ष का जमकर हो-हंगामा हुआ. स्पीकर बार-बार सदस्यों को शांत रहने की अपील करते रहे.

undefined
सदन के बाहर बीजेपी ने किया प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. हाथों में तख्तियां लिए भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा विधायकों ने विरोध जताया. वहीं, सदन के अंदर भी विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. सीएम हेमंत सोरेन के संबोधन के दौरान जहां विपक्ष वेल के पास पहुंच गया, वहीं विश्वासमत के दौरान सदन से वॉकआउट कर गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola