Ganesh Chaturthi 2023: 'बुर्ज खलीफा' की तर्ज पर बोकारो बन रहा है भव्य गणेश पंडाल

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार कल यानी 19 सितंबर को मनाया जा रहा है. अब ये त्योहार झारखंड में भी काफी मशहूर हो रहा है. राज्य के कई जगहों पर पूजा का पंडाल सजाया जा रहा है. इस साल झारखंड के बोकारो में 'बुर्ज खलीफा' की तर्ज पर भव्य गणेश पंडाल बनाया जा रहा है.

बोकारो के सेक्टर 4 के गणेश मंडली के सदस्यों के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. जहां इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र पूजा पंडाल के साथ-साथ बाल गणेश की 28 फीट ऊंची प्रतिमा भी रहेगी.

इस बार बोकारो के सेक्टर 4 का यह पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा के तर्ज पर बनाया जा रहा है और यह सबसे बड़ा और भव्य पंडाल बोकारो जिले में होगा जिसकी ऊंचाई करीब 120 फीट की है.

पंडाल लगभग बनकर तैयार है कुछ काम बचा हुआ है जिसको लेकर कारीगर दिन रात लगे हुए है. इसको लेकर बोकारो का व्यापारी संघ भी काफी उत्साहित है.

इस बार गणेश पूजा का आयोजन 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक किया जाएगा. जिसमें कई सारे प्रोग्राम और लेजर शो आयोजित किए जाएंगे. इस गणेश उत्सव में सभी बोकारोवासी आमंत्रित है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 सितंबर 2023 के दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, ठीक 10 दिनों के बाद विसर्जन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




