Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म FLOP हुई या HIT, जानें टोटल कमाई

Fighter Box Office Collection Day 10: सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित फिल्म ‘फाइटर’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की, लेकिन उसके बाद कमाई में गिरावट देखी गई. मूवी में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम किरदार में दिखे. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित फिल्म ‘फाइटर‘ ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो शनिवार को मूवी ने सभी भाषाओं में अपने 10वें दिन भारत में अनुमानित 10.5 करोड़ की कमाई की. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है और इसमें फेरबदल हो सकता है.

पोर्टल के अनुसार, फाइटर ने अबतक 162.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अबतक 258.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

फाइटर में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी के किरदार में दिखे है. इसमें दीपिका पादुकोण के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और चंदन के आनंद भी है.

जूम के साथ बातचीत में, अभिनेता चंदन के आनंद ने फिल्म के सीक्वल की संभावना के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ”अगर फाइटर का सीक्वल बनता है, तो यह बहुत अच्छा होगा.

चंदन के आनंद ने आगे कहा, इसके सीक्वल निश्चित रूप से बैन हो सकते हैं. इसमें काफी संभावनाएं हैं और मैं चाहता हूं कि इसका सीक्वल बनाया जाए क्योंकि हमें ऐसी देशभक्ति कहानियों की जरूरत है क्योंकि हाल के वर्षों में बहुत सारी खूनी फिल्में बनी हैं.”

सिद्धार्थ आनंद ने ‘फाइटर’ के कमजोर प्रदर्शन पर हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, फाइटर एक फिल्म निर्माता के लिए एक बड़ी छलांग है. यह एक ऐसा स्थान है जो अज्ञात है और बिल्कुल नया है.
Also Read: Fighter Full Movie Leaked: ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ रिलीज होते ही हुई HD प्रिंट में लीक, बिना पैसे दिए देख रहे लोग
सिद्धार्थ आनंद ने कहा, हमारे देश का एक बड़ा प्रतिशत, मैं कहूंगा, 90 प्रतिशत, जो हवाई जहाज में नहीं उड़े हैं, जो हवाई अड्डे पर नहीं गए हैं, तो उन्हें कैसे पता चलेगा कि फिल्म में क्या हो रहा है?

सिद्धार्थ आनंद ने ये भी कहा कि, उन्हें लगा कि ये थोड़ा एलियन है. उन्हें यह समझ में नहीं आया कि हवाई कार्रवाई में उन्हें किस प्रकार का उत्साह महसूस होना चाहिए. लेकिन एक बार जब आप थिएटर में प्रवेश करते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह एक बुनियादी फिल्म है.

फाइटर रिलीज के कुछ देर बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी. मूवी Filmywap, OnlineSerieswatches, 123Series, 123Seriesrulz, Filmyzilla पर 1080p, 720p, HD क्वालिटी में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाइटर में काम करने के लिए ऋतिक रोशन ने 50 करोड़ की फीस ली है. वहीं, दीपिका पादुकोण के हाथ 15 करोड़ की फीस ली है.
Also Read: 12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा ने 12वीं फेल’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 दिन पहले हमारा…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










