Fighter Full Movie Leaked: ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ रिलीज होते ही हुई HD प्रिंट में लीक, बिना पैसे दिए देख रहे लोग

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन फाइटर के साथ 2024 की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक, दीपिका के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार हैं. रिलीज के बाद मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फाइटर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज के बाद ही फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई. मूवी ऑनलाइन लीक हो गई.

फिल्म फाइटर एचडी में कई टोरेंट साइटों पर लीक हो गई है. मूवी Filmywap, OnlineSerieswatches, 123Series, 123Seriesrulz, Filmyzilla पर 1080p, 720p, HD क्वालिटी में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. इससे कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. बता दें कि कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत पायरेसी एक आपराधिक अपराध है. प्रभात खबर किसी भी रूप में पायरेसी को बढ़ावा या समर्थन नहीं करता है.

फाइटर से पहले कई फिल्में पायरेसी का शिकार हो चुकी है, जिसमें मैं अटल हूं, इको, गुंटूर करम, किलर सूप, मैरी क्रिसमस, टाइगर 3, जैसी कई मूवीज शामिल है. ये एचडी प्रिंट में उपलब्ध कराए गए हैं.

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फाइटर का रिव्यू किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “फाइटर एक किंग साइज एंटरटेनर है, जिसमें ऋतिक रोशन का शानदार अभिनय है…बस इसे मिस न करें.”

ऋतिक रोशन के पिता और अनुभवी फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने फाइटर का रिव्यू करते हुए इसे बेस्ट बताया. उन्होंने ऋतिक, दीपिका, अनिल और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के प्रदर्शन की सराहना की.

फाइटर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से 2 घंटे और 43 मिनट का रन-टाइम दिया गया है. जिसमें कई एवरग्रीन गानों के साथ-साथ ऋतिक और दीपिका का रोमांटिक सीन्स भी है.

अभिनेता ऋतिक रोशन ने फाइटर की सह-कलाकार दीपिका पादुकोण की प्रशंसा की. मीडिया से बातचीत के दौरान ऋतिक ने कहा, “स्पष्ट तौर पर मैंने स्टेप्स राइट्स पाने के लिए काफी मेहनत की थी. लेकिन जब मैंने दीपिका को वही स्टेप्स करते हुए देखा, तो मुझे लगा कि यह तो बहुत ही सहज लग रही है यार!”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाइटर पहले दिन 23 से 25 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. हालांकि गणतंत्र दिवस पर इसके कलेक्शन में तेजी देखी जा सकती है. वहीं, सही आंकड़ा कल ही पता चलेगा.

फाइटर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने साझा किया कि उनके ‘पठान’ अभिनेता शाहरुख खान को आगामी फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया. फिल्म निर्माता ने बताया कि शाहरुख को फाइटर विलेन का लुक बहुत पसंद आया.
Also Read: Fighter OTT: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फाइटर! जानें-कब और कहां देख सकेंगेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










