Famous Food of Ranchi: रांची में क्या खाएं? ट्राई करें ये फूड

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Famous Food of Ranchi: अगर आप रांची में हैं तो आप इन चीजों को जरूर ट्राई करें. इन चीजों का स्वाद लाजवाब है और आपको जरूर पसंद आएगी.

विज्ञापन

Ranchi Famous Food, Famous Food of Ranchi: अक्सर लोग छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान जरूर बनाते हैं. अगर आप भी कहीं घूमने जाएं तो उस जगह की डिशेज का स्वाद जरूर चखें. ये आपके ट्रिप को यादगार बना देगा. अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप रांची जा सकते है. झारखंड राज्य की राजधानी रांची एक खूबसूरत शहर है. अगर आप भी इस शहर में हैं तो आप इस शहर की कुछ स्पेशल पकवान का मजा ले सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं में रांची के कुछ फेमस डिश के बारे में जो आप जरूर ट्राई करें.

धुस्का

dhuska recipe
Dhuska recipe ( ai image)

अगर आपका भी रांची जाने का प्लान है तो आप धुस्का को जरूर ट्राई करें. चावल और दाल से बनाई जाने वाली ये रेसिपी को फ्राई किया जाता है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आप इस डिश को जरूर ट्राई करें.

रुगड़ा की सब्जी

रांची में रुगड़ा की सब्जी भी बहुत लोकप्रिय है. ये एक तरह का मुशरूम है और इसका स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है. बारिश के मौसम में मिलने वाली रुगड़ा की सब्जी के स्वाद को आप एक बार जरूर चखें. ये सब्जी आपको जरूर पसंद आएगी. अगर आप घूमने जा रहे हैं तो आप इस सब्जी को जरूर ट्राई करें.

छिलका रोटी

chilka roti recipe
Chilka roti recipe ( ai image)

छिलका रोटी को भी काफी पसंद किया जाता है. इस डिश को आप नाश्ते में ले सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसको आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए आप चावल और दाल को भिगो लें और इसे पीसकर पेस्ट बना लें और फिर आप इससे छिलका रोटी को तैयार करें.

अरसा

arsa recipe
Arsa recipe ( ai image)

झारखंड के फेमस फूड्स में अगर आप मीठा खाना चाहते हैं तो आप अरसा का स्वाद जरूर चखें. ये एक लोकप्रिय मीठा पकवान है जिसे चावल और गुड़ से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए चावल और गुड़ का इस्तेमाल होता है और मिश्रण तैयार करने के बाद इसे फ्राई किया जाता है.

बांस की सब्जी

bamboo shoot recipe
Bamboo shoot recipe ( ai image)

बांस की सब्जी भी इस जगह पर काफी फेमस है. बांस की सब्जी को बनाने से पहले बैम्बू शूट को आप छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इस सब्जी को बनाने के लिए आप तेल में कुछ मसालों के साथ इसे फ्राई करें. इस डिश का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

मडुआ की रोटी

madua recipe
Madua recipe ( ai image)

आप अगर रांची आए हैं तो मडुआ के आटे की रोटी जरूर ट्राई करें. मडुआ यानी रागी की रोटी खाने के स्वाद को भी आप जरूर चखें.

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola