सुपरफ्लॉप फिल्म देने के बावजूद अमिताभ बच्चन को गिफ्ट में मिली थी ये महंगी गाड़ी, सालों बाद खुला राज

Updated:
विज्ञापन

सदी के नायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को लेकर चर्चा में है. बिग बी को निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने महंगी गाड़ी गिफ्ट की थी. इसके पीछे की वजह सालों बाद निर्देशक ने बताया.

विज्ञापन
undefined

सदी के नायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले पूरी दुनिया में है. इन दिनों बिग बी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को लेकर सुर्खियों में है, जिसे वो होस्ट कर रहे है.

विज्ञापन
undefined

अमिताभ बच्चन ने एक से बढ़कर एक फिल्में की है, लेकिन उनके नाम कुछ सुपरफ्लॉप फिल्में भी है. लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्म 12वीं फेल के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें बेहद महंगी गाड़ी गिफ्ट की थी.

undefined

सिद्धार्थ कानन संग एक इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने 2007 में एकलव्य: द रॉयल गार्ड में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, जब हम एकलव्य बना रहे थे, तो अमिताभ बच्चन दो महीने के शेड्यूल के लिए एक सूटकेस के साथ सेट पर आए.

undefined

विधु विनोद चोपड़ा ने आगे कहा, मैंने पूछा, ‘अमित, आप बहुत लाइट ट्रैवल करते हैं?’ इसपर अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘नहीं, जया ने मुझसे कहा, ‘एक हफ्ते से ज्यादा तुम विनोद को बर्दाश्त नहीं कर सकते.’

undefined

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, अमिताभ बच्चन ने फिल्म पूरी की और वो उन्हें छोड़ कर नहीं गए. इस वजह से उन्होंने बिग बी को 4.5 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस गिफ्ट की. उन्होंने मुझे बर्दाश्त किया और फिल्म में बेहतरीन काम किया.

undefined

‘एकलव्य’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था. इसमें विद्या बालन, सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, संजय दत्त और बोमन ईरानी थे.

undefined

विधु विनोद चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 12वीं फेल को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में विक्रांत मैसी है. यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है.

undefined

हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन के बाद फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माताओं ने एक शानदार पार्टी रखी है. पार्टी में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, विद्या बालन सहित कई अन्य सितारे शामिल हुए थे.

undefined

हाल ही में अमिताभ बच्चन फिल्म गणपत में नजर आए थे. विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपत – ए हीरो फ्लॉप हो गई. इसमें कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ ने लीड रोल निभाया था.

undefined

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 ईस्वी फिल्म है जो एक डायस्टोपियन दुनिया पर आधारित है. फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं.

Also Read: Tiger 3 Leaked Online: सलमान खान की टाइगर 3 को रिलीज होते ही लगा तगड़ा झटका, HD में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola