Swara Bhasker Reception: प्यार में डूबे नजर आए स्वरा-फहद, राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल ने की शिरकत

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2023 1:53 PM

विज्ञापन

Swara Bhasker Wedding Reception: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. कपल ने पारंपरिक रूप से शादी करने के बाद दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसके कई बड़े चेहरे शामिल हुए.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद ने पारंपरिक रूप से शादी करने के बाद दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी. इस दौरान एक्ट्रेस ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए रेड सीक्विन वाला लहंगा पहना, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगी.

undefined

फहद अहमद सफेद शेरवानी में काफी स्मार्ट लगे. स्वरा और फहद कैमरा को देखते हुए मुस्कुराते हुए पोज देते दिखे. एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, पेश है मिस्टर एंड मिसेज.

undefined

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने रोमांटिक अंदाज में फोटोशूट भी करवाया. लवबर्ड्स एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है. फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

undefined

स्वरा भास्कर की शादी के रिसेप्शन में राहुल गांधी ने शिरकत की. उन्होंने रांझणा स्टार और उनके पति फहद अहमद को नई पारी की शुरूआत के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.

undefined

स्वरा और फहद के रिस्पेशन में शशि थरूर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नजर आए. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

undefined

स्वरा और फहद अहमद के पार्टी के रिसेप्शन में जया बच्चन ने भी शिरकत की. उन्होंने कपल को आशीर्वाद दिया. जया सलवार-सूट में नजर आई. उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ था.

undefined

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने शादी का हैशटैग #SwaadAnusaar बनाया. यह स्वरा और फहद के नामों का मेल है, जिसे उनके चाहने वाले काफी पसन्द कर रहे है. वो अपनी शादी की तसवीरों पर इस हैशटैग को इस्तेमाल कर रही है.

undefined

बता दें कि वो 6 जनवरी, 2023 को मुंबई में एक कोर्ट मैरिज में समाजवादी पार्टी के राजनेता के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. कोर्ट मैरिज के बाद कपल ने दिल्ली में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के लिए हल्दी, संगीत और कव्वाली की रात सहित प्री-वेडिंग उत्सवों मनाया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola