Shiv Shastri Balboa की टीम पहुंची कपिल शर्मा के शो में, बॉक्सिंग गलव्स पहनकर दिये पोज, तस्वीरें वायरल

Updated:
विज्ञापन

Shiv Shastri Balboa फ़िल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में धमाल मचाने का तैयार है. शो के सेट से तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सभी बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर पोज देते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है. फ़िल्म की टीम को जमकर प्रतिक्रियाएं मिल रही है. फ़िल्म की स्टारकास्ट भी हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि वो दर्शकों तक अपनी बात पहुंचा पाये. हाल में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो पहुंची.

विज्ञापन
undefined

शो के सेट से तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सभी बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर पोज देते नजर आ रहे हैं. फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं.

undefined

कपिल शर्मा शो में फिल्म के कलाकार – अनुपम खेर, नीना गुप्ता, जुगल हंसराज, शारिब हाशमी, नरगिस फाखरी, निर्देशक – अजयन वेणुगोपालन, निर्माता – तरुण राठी, आशा वरिथ, कार्यकारी निर्माता – आशुतोष बाजपेय मौजूद थे.

undefined

सभी ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में कपिल शर्मा के साथ कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब देते हुए अपने प्रशंसकों के साथ मजेदार बातचीत की. इस दौरान कपिल शर्मा के टीम ने भी उनका खूब एंटरटेन किया.

undefined

फ़िल्म के रिलीज के दिन यानी 10 फरवरी को ही द कपिल शर्मा शो का ये एपिसोड प्रसारित होगा. सिनेमाघरों में फ़िल्म शिव शास्त्री बल्बोआ 10 फरवरी को रिलीज होगी. अनुपम खेर और नीना गुप्ता के पोस्टर्स ने पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

undefined

एक तस्वीर में अनुपम खेर कॉमेडी शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. आनेवाला वीकेंड भी वाकई मजेदार होनेवाला है क्योंकि एक यूनिक कहानी की टीम अपने प्रशंसकों से रूबरू होनेवाली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola