Pushpa 2: ‘पुष्पा 2: द रूल’ में दिखने वाला है भव्य सेट, अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, लेटेस्ट अपडेट

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. फैंस पसंदीदा सुपरस्टार को बिग स्क्रीन्स पर वापस एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शूटिंग को लेकर नयी जानकारी सामने आई है.

अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर सुर्खियों में है. अल्लू ने हाल ही में हैदराबाद के रामोजी राव स्टूडियो में अपनी फिल्म के एक और मैराथन शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है.
एक सूत्र ने बताया, ”देश भर के विभिन्न स्थानों पर प्रमुख शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद, ‘पुष्पा: द रूल’ के निर्माता कल से अपना नया शेड्यूल शुरू करेंगे. जबकि नए शेड्यूल के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है, अल्लू अर्जुन और अन्य कलाकार कल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

सूत्र ने आगे बताया, “खबर मिली है कि कास्ट हैदराबाद में रामोजी राव फिल्मसिटी में कुछ अहम सीन्स की शूटिंग करने जा रहे हैं, जहां पर विशाल सेट बनाए जा रहे हैं. क्योंकि यह एक सीक्वल है, इसलिए निर्माता फिल्म को दर्शकों के लिए शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.”

अल्लू अर्जुन ने अपने पुष्पा राज अवतार से वाकई लोकप्रियता की एक मिसाल कायम की. पुष्पा: द राइज पूरे भारत में एक प्रमुख ब्लॉकबस्टर थी. सुकुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म के दूसरे भाग में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है.

फैंस बेसब्री से ‘पुष्पा 2: द रूल’ का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, सुपरस्टार ने हाल ही में निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और फिर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ सहयोग की घोषणा की है.

फिल्म फिल्म ‘पुष्पा’ में सामंथा रुथ प्रभु की ‘ओ अंतवा मामा’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें पुष्पा 2 में एक्ट्रेस श्रीलीला का एक स्पेशल आइटम सॉन्ग होगा. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ कहा नहीं है.

फिल्म में कलाकारों की टोली होगी जिसका अभी भी खुलासा नहीं किया गया है. पहले भाग में जगदीश प्रताप बंडारी, सुनील, राव रमेश, धनंजय, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष भी सहायक भूमिकाओं में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










