Salman Khan: गोल्ड-डायमंड्स से जड़ी है सलमान खान की ये Rolex वॉच, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, PIC

Updated:
विज्ञापन

Salman Khan Rolex Watch Price: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के रिलीज में एक दिन ही बच गए है. इस बीच फैंस का ध्यान उनके रोलेक्स वॉच पर पड़ी, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस बीच एक्टर ने अपनी ये फोटो पोस्ट की थी, जिसमें फैंस की नजर उनके घड़ी पर गई. इस रोलेक्स वॉच की कीमत 46.8 लाख रुपये है.

विज्ञापन
undefined

इस रोलेक्स घड़ी को18 कैरेट येलो और व्हाइट गोल्ड से बनाया गया है. गोल्ड के साथ-साथ इसमें डायमंड्स भी जड़े हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये ओयस्टर परपेचुएल डे-डेट 36 डायल वॉच है.

undefined

सलमान खान ने रोलेक्स वॉच अपने जन्मदिन पर पिछले साल पहनी थी. हालांकि भाईजान के अन्य कई महंगी चीज है. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो साल 2023 में सलमान खान की अनुमानित कुल संपत्ति $350 मिलियन (2850 करोड़ रुपये) से अधिक है. 

undefined

किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और शहनाज गिल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन मूवी-15-20 करोड़ रुपये कमा सकती है.

undefined

फिल्म किसी का भाई किसी की जान के लिए सलमान खान ने सबसे ज्यादा फीस ली है. बता दें कि इसमें राम चरण भी है और उन्होंने अपने कैमियो के लिए करीब 3-5 करोड़ चार्ज किए हैं. जबकि पूजा हेगड़े ने 6 करोड़ चार्ज किए है.

undefined

सलमान खान की लग्जरी कार के बारे में बात करें तो रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज एस क्लास, मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 43, लेक्सस एलएक्स 470, बीएमडब्ल्यू एक्स6, टोयोटा लैंड क्रूजर, ऑडी आरएस7 और बहुत कुछ लिस्ट में शामिल हैं.

undefined

किसी का भाई किसी की जान एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी लग रही है और ट्रेड का कहना है कि यह ‘पठान’ के बाद से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola