Bigg Boss 17: क्या अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं मां? प्रेग्नेंसी टेस्ट का आया रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: क्या अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं मां? प्रेग्नेंसी टेस्ट का आया रिजल्ट

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 में सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक है. बिग बॉस घर के अंदर अंकिता ने हाल ही में प्रेगनेंसी टेस्ट कराया था. जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे है कि क्या वो सच में प्रेग्नेंट है. अब इसपर अपडेट आया है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने खेल से दर्शकों को इम्प्रेस कर रहे हैं. हाल ही में उन दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसने सबका ध्यान खींचा था.

undefined

हाल ही में बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे ने प्रेगनेंसी टेस्ट करवाया था. उसके बाद फैंस ये जानना चाहते है कि वो क्या सच में प्रेग्नेंट है. अब इसपर अपडेट आया है.

undefined

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट नहीं हैं क्योंकि उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इसका खुलासा करते हुए, एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘उसके टेस्ट और सब कुछ हुए थे, बाद में पूछा की रिपोर्ट क्या आई तो बताया गया कि ये नेगेटिव है. ये बहुत पर्सनल चीजें होती हैं तो इस से ज्यादा कुछ नहीं पूछ सकते.’

undefined

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें अंकिता को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुझे लगता है कि मैं बीमार हूं. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं ठीक नहीं हूं. मुझे पीरियड्स नहीं आ रहे हैं. मैं बस घर जाना चाहती हूं.’

undefined

बिग बॉस 17 के घर के अंदर ड्रामा नवीनतम एपिसोड में बढ़ गया, क्योंकि घर के सदस्यों ने बिग बॉस पर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को एक्स्ट्रा फैसिलिटी देने का आरोप लगाया.

undefined

इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे, सना रईस खान, जिग्ना वोरा, अनुराग डोभाल और तहलका रेड जोन में थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिग्ना वोरा हैं घर से बेघर हो गई है.

undefined

कयास लगाया जा रहा है कि अंजलि अरोड़ा जल्द ही वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस के घर में जाएंगी. इसपर उन्होंने एक पोस्ट भी किया है. बता दें कि वो लॉक अप का हिस्सा रह चुकी है.

undefined

अंजलि अरोड़ा ने इसपर कहा, अगर मैं किसी भी शो में एंट्री लूंगी, तो मैं अपने दम पर और अपनी योग्यता के आधार पर किसी को कुछ साबित करने या दिखाने के लिए नहीं बल्कि अपने लिए और अपने फैंस के लिए खेलने और अपने परिवार को गौरवान्वित करने के लिए जाऊंगी.

undefined

अनुपमा की किंजल निधि शाह को लेकर खबरें चल रही थी कि वो बिग बॉस 17 में मजर आएंगी. इस लेकर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये सब सच नहीं है, प्लीज अफवाहें नहीं फैलाएं.’

undefined

हाल ही में ओरहान उर्फ ओरी ने बिग बॉस 17 में एंट्री लिया है. ओरी एक पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार है और वो कई स्टारकिड्स के दोस्त भी है.

Also Read: Bigg Boss 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने पर अंजलि अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को भी मुझे…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola