Anupama Twist: अनुज-अनुपमा की जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश रचेगा ये शख्स, दिवाली पर आएंगे 5 बड़े ट्विस्ट

Anupamaa Upcoming Twist In Diwali: सीरियल अनुपमा में इन दिनों एक के बाद एक टर्न एंड ट्विस्ट आने वाले है. हाल ही में शो में समर की मौत हुई है और उसके बाद कुछ नये किरदार की एंट्री हुई है. कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में 6 बड़े ट्विस्ट आएंगे.

सीरियल अनुपमा का ट्रैक मालती देवी को लेकर चल रहा है. मालती, छोटी अनु को भड़काने का काम कर रही है. वो कपाड़िया हाउस में अपना राज कायम करना चाहती है और अनुपमा को घर से बाहर निकालने की कोशिश में लगी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीवाली पर मालती देवी बड़ी चाल चलेगी. वह कपाड़िया हाउस को हथियाने के लिए डिंपी, पाखी और छोटी अनु को अपना मोहरा बनाने की साजिश रचेगी.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी और अनुपमा में एक बार फिर से तू-तू, मैं-मैं होगा. अनुपमा उसे फालूत खर्च करने से मना करेगी.

अनुपमा और अनुज खास तरीके से इस बार दीवाली मनाएंगे. कपाड़िया हाउस की दीवाली खास होगी. अनुज और अनुपमा इस बार मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर बनेंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में मालती देवी की सच्चाई उसके बेटे अनुज के सामने आ जाएगी. जिसके बाद अनुज को इस बात से काफी सदमा लगेगा.

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर थी, लेकिन अब दूसरे स्थान पर है. शो की मौजूदा कहानी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पा रही है.

अनुपमा में समर की भूमिका निभाने वाले सागर पारेख को भी लगता है कि शो में समर की अचानक मौत के कारण कम टीआरपी है. ईटाइम्स से बात करते हुए सागर ने बताया कि समर के आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.
अनुपमा सीरियल के जरिए गांगुली ने सात साल बाद टीवी पर वापसी की. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया. आज फैंस उन्हें अनुपमा के नाम से पुकारते है.

सीरियल अनुपमा बंगाली शो श्रीमोई का रीमेक है. जी हां, आपने सही पढ़ा. श्रीमोई में इंद्राणी हलदर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस शो का एक मराठी वर्जन भी है, जिसका शीर्षक, ‘आई कुठे काय करते’ है.

सागर पारेख ने अनुपमा में समर का किरदार निभाया है. ईटाइम्स से बातचीत में सागर ने कहा, मैं अभी भी आधिकारिक तौर पर अनुपमा के अनुबंध के तहत था, यह खत्म नहीं हुआ था और संभावना थी कि वे मुझे शो में वापस ले लेंगे.
Also Read: PM Narendra Modi हुए ‘अनुपमा’ के फैन, वीडियो शेयर कर देशवासियों से की स्पेशल अपील, जानें क्या बोलेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










