ePaper

बोकारो में रामनवमी की धूम, चारों ओर गूंजा- एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम

Updated at : 17 Apr 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो में रामनवमी की धूम, चारों ओर गूंजा- एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम

बोकारो में चारों ओर रामनवमी की धूम देखी गई. चारों ओर बस ‘एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम’ की गूंज थी. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

विज्ञापन

एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम… के नारे से गूंज उठी स्टील सिटी बोकारो व आसपास का गांव. बोकारो सहित चास, चंदनकियारी, तलगड़िया, पिंड्राजोरा, बालीडीह, जैनामोड़, कसमार, पेटरवार में बुधवार को रामनवमी की धूम रही. जगह-जगह भव्य जुलूस के साथ आकर्षक झांकी निकाली गयी.

बोकारो में श्रीराम मंदिर चौक-01 पर जुटे अखाड़े

श्रीराम मंदिर चौक-01 पर दर्जनों अखाड़ा विभिन्न क्षेत्रों से जुटे. अखाड़ा के खिलाड़ियों ने यहां हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्री राम मंदिर में भगवान राम को 56 भोग लगा. भगवान राम और भक्त हनुमान के मंदिर को फूल-माला और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया. मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. खासकर, श्री राम मंदिर-सेक्टर 01 में.

माहौल हुआ भक्तिमय

जय श्री राम व जय हनुमान के उद्घोष ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की भगवान राम दरबार, लव कुश, भगवान कृष्ण का कलिया नाग मर्दन, भगवान भोले सहित अन्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. रामभक्तों के सेवार्थ कई संस्था व समाजसेवी लगे रहे. कहीं शरबत, कही फल, कहीं आइसक्रीम, कहीं बुंदिया व ठंडा पानी, कहीं गुड़-चना, कहीं दूध बादाम मिला हुआ बादाम शरबत आदि का वितरण किया गया.

अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त करती रही पुलिस

विभिन्न थाना की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त करती रही. जगह-जगह हनुमान मंदिर से रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. संपूर्ण इलाका जय श्री राम के नारे से गूंज रहा था.

युवाओं ने परंपरागत अस्त्र-शस्त्र के साथ अखाड़ा में दिखाया करतब

शोभायात्रा में नवयुवक डीजे की धुन पर नाचते-गाते जय श्री राम का नारा लगाते चल रहे थे. जुलूस को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी. जुलूस के आगे-पीछे काफी संख्या में पुलिस के जवान चल रहे थे. सुरक्षा के बीच रामनवमी का जुलूस निकाला गया. इस दौरान युवाओं ने परंपरागत अस्त्र-शस्त्र के साथ अखाड़ा में अपना करतब दिखाया. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को तैनात किया गया था.

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर लोगों में दिखा जबर्दस्त उत्साह

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह दिखा. झांकी मन मोह रहा था. झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. जिस रास्ते से झांकी गुजर रही थी, सेल्फी लेने वालों का तांता लग जा रहा था. हर कोई ना सिर्फ मुस्कुराहट के कायल हो रहे थे, बल्कि, साज-सज्जा को देख दांतों तले उंगली दबा रहे थे. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

झलकियां

  • जगह-जगह हनुमान मंदिर से निकली रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा
  • शोभायात्रा में नवयुवक डीजे की धुन पर नाचते-गाते जय श्री राम का नारा लगाते चल रहे थे
  • जिस रास्ते से झांकी गुजर रही थी, सेल्फी लेने वालों का तांता लग जा रहा था
  • शोभायात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा
  • जुलूस व झांकी देखने के लिए सड़क किनारे खड़े थे लोग
  • श्री राम मंदिर-सेक्टर 01 में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
  • रामभक्तों के सेवार्थ कई संस्था व समाजसेवी लगे रहे
  • शरबत, फल, बुंदिया, ठंडा पानी, गुड़-चना का हुआ वितरण
  • विभिन्न थाना की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त करती रही

Also Read : बोकारो डीसी विजया जाधव बोलीं, भाईचारे के साथ मनाएं रामनवमी, सोशल मीडिया पर नहीं फैलाएं अफवाह

Also Read : Ram Navami 2024: बोकारो में रामनवमी का उल्लास, महावीरी झंडों से पटा बाजार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola