ePaper

Dandiya Nights Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ में इन जगहों पर होगा डांडिया नाइट्स, जानें लोकेशन और टिकट की कीमत

Updated at : 18 Oct 2023 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
Dandiya Nights Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ में इन जगहों पर होगा डांडिया नाइट्स, जानें लोकेशन और टिकट की कीमत

Dandiya Nights in Lucknow: शारदीय नवरात्रि पर्व का आगाज हो चुका है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इसका धूम देखने को मिल रहा है. नवाबों के शहर में 15 अक्टूबर से ही अलग-अलग जगहों पर डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है. चलिए जानते हैं डांडिया नाइट्स की तारीख और टिकट प्राइस के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Sharadiya Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर्व का आगाज हो चुका है. कई जगहों पर गरबा कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इसका धूम देखने को मिल रहा है. नवाबों के शहर में 15 अक्टूबर से ही अलग-अलग जगहों पर डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है. चलिए जानते हैं लखनऊ में होने वाली बड़ी डांडिया नाइट्स की तारीख और टिकट प्राइस के बारे में.

undefined

लखनऊ में बड़ी डांडिया नाइट्स

नवाबों के शहर लखनऊ में बड़ी डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है. 21 और 22 अक्टूबर को लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में डांडिया नाइट्स होगा. जिसकी टिकट 299 रुपए का है. यहां पर शाम 5:00 बजे शुरू होगा.

undefined

डीएलएफ गोमती नगर में डांडिया नाइड्स

लखनऊ के डीएलएफ गोमती नगर में डांडिया फेस्ट का आयोजन 20 अक्टूबर से शुरु होकर 22 अक्टूबर चक चलेगा.

undefined

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डांडिया बाय सांवरिया इवेंट 23 अक्टूबर को होगा. यह शाम 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक होगा. इसके लिए आप बुक माय शो पर जाकर टिकट ले सकते हैं.

undefined

लखनऊ में डांडिया नाइट्स

राजधानी लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में यहां पर उत्तराखंड महोत्सव स्थल पर लखनवी डांडिया नाइट्स 28 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक चलेगा. यहां डांडिया शाम 6:00 बजे शुरू हो जाएग. जहां टिकट की कीमत 249 रुपए है. इसके लिए आप बुक माय शो पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं.

undefined

संगीत नाटक अकादमी

यूपी की राजधानी लखनऊ में संगीत नाटक अकादमी में 19 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाएगा. यह शाम 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक चलेगा. इसका टिकट 349 रुपए का है.

undefined

गब्बर फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट

लखनऊ में गब्बर फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट में 22 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया है. यहां पर टिकट की कीमत 300 रुपए है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola