Bollywood Upcoming Sequel Film: टाइगर 3 से लेकर हेरा फेरी 3 तक, ये 7 सीक्वल बढ़ाएगी बॉक्स ऑफिस का मीटर
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Sep 2023 9:55 AM
बॉलीवुड में इन-दिनों सीक्वल का दौर चल रहा है. आने वाले समय में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में दो बड़ी सीक्वल रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. आइये जानते हैं अब कौन-कौन सी मूवीज रिलीज होगी.

बॉलीवुड अपने सीक्वल के लिए जाना जाता है. इन-दिनों फैंस सीक्वल को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं. जैसे अनिल शर्मा की गदर 2 ने थियेटर्स में तूफान ला दिया. इसने अभी 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब फैंस स्त्री 2 से लेकर हेरा फेरी 3 और वेलकम का इंतजार कर रहे हैं.

हेरा फेरी 3
हेरा फेरी क्लासिक कल्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जो अपनी अनोखी कहानी से आपको गुदगुदाने में कामयाब होती है. अब जल्द ही हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल आने वाला है.

फुकरे 3
मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित, फुकरे 3 का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा. पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म 28 सितंबर को प्रभास की सालार द्वारा छोड़ी गई जगह लेते हुए सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मेट्रो…इन डिनो
मेट्रो…इन डिनो अनुराग बसु द्वारा निर्देशित लाइफ इन ए…मेट्रो का सीक्वल है. दूसरी किस्त 29 मार्च, 2024 को रिलीज़ होगी और इसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे.

टाइगर 3
मनीष शर्मा की फिल्म टाइगर 3 इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में वापस आएंगे. फिल्म में इमरान हाशमी, रेवती, रणवीर शौरी और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा शाहरुख खान ‘पठान’ के किरदार में अपना कैमियो करेंगे.

स्त्री 2
स्त्री 2 की घोषणा जून 2023 में की गई थी और कहा जाता है कि इसकी थीम ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ एक बिना सिर वाले आदमी से है. स्त्री 2 की एक तस्वीर साझा की गई जिसमें दीवार पर लापता पोस्टर के साथ चंदेरी की एक शांत गली दिखाई गई थी. फिल्म अगस्त 2024 में रिलीज होने वाली है.

भूल भुलैया 3
अभिनेता कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू करेंगे और फिल्म की शूटिंग फ्लोर पर आने के चार महीने बाद की जाएगी. भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के निर्माता फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू को बरकरार रखने को लेकर सावधान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










