कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई Riya Sen, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चली एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन

Riya Sen In Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड की एक और अदाकारा शामिल हो गई है. रिया सेन को राहुल गांड़ी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देखा गया. बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल हुई थी.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई. उन्हें राहुल गांधी के साथ चलते देखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने पार्टी के कई कार्यकर्ता से मुलाकात भी की.

विज्ञापन
undefined

भारत जोड़ो यात्रा से रिया सेन के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है. अभिनेत्री को रेड कलर के टॉप और ब्लैक जींस में देखा जा सकता है.

undefined

इससे पहले, अभिनेत्री पूजा भट्ट ने राहुल गांधी को अपना समर्थन दिया था, जब वह हैदराबाद में भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुईं थी. अब, रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला में शामिल हो गईं.

undefined

बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके हैं. राहुल ने अबतक 1550 किमी से ज्यादा तक का सफर तय किया है. राहुल गांधी ने ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी. जिसमें कई नेता शामिल हुए थे.

undefined

‘भारत यात्रियों’ ने नांदेड जिले से सात नवंबर को महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आरंभ किया था. नांदेड के अलावा यात्रा अभी तक राज्य के हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है. महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिले से गुजरने के बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola