ePaper

बाबर आजम ने विराट कोहली से क्यों मांगा था टी-शर्ट, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से हुआ खुलासा...

Updated at : 16 Oct 2023 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
बाबर आजम ने विराट कोहली से क्यों मांगा था टी-शर्ट, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से हुआ खुलासा...

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और शादाब खान मैच के बाद गले मिलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शादाब के लीप से यह साफ नजर आ रहा है कि शादाब विराट कोहली से शर्ट कह रहे हैं.

विज्ञापन

विश्वकप 2023 के भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विराट कोहली ने पाकिस्तान के अंपायर बाबर आजम को अपनी टी-शर्ट गिफ्ट की थी. 14 अक्टूबर को जब बाबर आजम ने मैदान पर विराट कोहली से टी-शर्ट लिया तो दर्शकों ने इस पल को खेल भावना से जोड़कर देखा, वहीं वसीम अकरम को बाबर आजम का यह रवैया पसंद नहीं आया था, अब सोशल मीडिया में ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि बाबर आजम ने विराट कोहली का टी-शर्ट नहीं मांगा था, बल्कि ग्राउंड पर शादाब खान ने विराट कोहली से उनका टी-शर्ट मांगा था, जिसे बाद में विराट ने बाबर आजम को सौंप दिया. उन्होंने शादाब खान के लिए ही वो टी-शर्ट बाबर आजम को दिया था.

undefined
शादाब खान को सोशल मीडिया में किया जा रहा ट्रोल

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और शादाब खान मैच के बाद गले मिलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शादाब के लीप से यह साफ नजर आ रहा है कि शादाब विराट कोहली से शर्ट कह रहे हैं. शादाब के इस वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि बेकार में बाबर आजम को टी-शर्ट प्रकरण में निशाना बनाया गया.

undefined
https://twitter.com/kiki_56__/status/1713457238835396794 शादाब ने विराट के कानों में फुसफुसाया था

वायरल वीडियो में शादाब और कोहली गले मिलते नजर आ रहे हैं और शादाब विराट कोहली की पीठ ठोंकते हुए उनके कानों में कुछ कह रहे हैं. उनके होंठों के मूवमेंट से यह साफ पता चल रहा है कि वे शर्ट की बात कर रहे हैं. कुछ लोग सोशल मीडिया में पोस्ट लिख रहे हैं कि क्या हुआ अगर टी-शर्ट ले ही लिया तो, बाबर और शादाब दोनों विराट की तारीफ करते हैं. वहीं कई लोग बाबर के बारे में कह रहे हैं कि वो ऐसी हरकत कर ही नहीं सकता.

undefined
वसीम अकरम ने की थी बाबर आजम की निंदा

ज्ञात हो कि मैच के बाद जब विराट कोहली और बाबर आजम की तसवीर वायरल हुई तो पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने इसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि बाबर आजम को अभी यह नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा था कि आज के दिन पर विराट कोहली से शर्ट मांगना कहीं से भी सही फैसला नहीं है. हालांकि कोहली और शादाब के गले पर फैंस ने अच्छे कमेंट भी किए.

undefined
Also Read: Aus vs SL Live Score: श्रीलंका की अच्छी शुरुआत, निसंका-परेरा क्रीज पर जमे, SL 47/0 (9)
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola