World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, बाबर आजम की व्हाट्सएप चैट लीक, PCB का आया जवाब

Chennai: Pakistan’s captain Babar Azam during a practice session ahead of the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and South Africa, at M.A. Chidambaram Stadium, in Chennai, Thursday, Oct. 26, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_26_2023_000279A)
बाबर आजम की व्हाट्सएप चैट लीक की खबर मीडिया में आने के बाद पीसीबी की जमकर आलोचना हो रही है. इस बीच पीसीबी ने एक बयान जारी किया और खबरों का खंडन किया. पीसीबी ने अफवाहों पर विराम लगाने का अनुरोध किया है. साथ ही विश्व कप 2023 में बाबर आजम और पाकिस्तान टीम का तहे दिल से समर्थन करने का अनुरोध किया है.

वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अबतक बेहद खराब रहा है. लगातार दो मैच जीतकर धाकड़ शुरुआत करने के बाद पाक टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. भारत से मिली करारी हार के सदमे से अब तक पाकिस्तानी टीम उबर नहीं पाई है. वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गई है. बाबर आजम की कप्तानी पर तलवार लटक चुकी है. इस बीच खबर आ रही है कि पीसीबी चीफ जका अशरफ ने एक लाइव शो के दौरान बाबर आजम की प्राइवेट चैट लीक कर दी. हालांकि खबर सामने आने के बाद इस मुद्दे पर पीसीबी का बयान भी सामने आ चुका है.

क्या है मामला
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप में लगातार चार मैच हारने के बाद खबर आई की पीसीबी चीफ जका अशरफ ने एक टीवी लाइव शो के दौरान बाबर आजम की प्राइवेट मैजेस लीक कर दी. दरअसल यह मामले तब सामने आया जब पूर्व पाक कप्तान और क्रिकेटर राशिद लतीफ ने दावा किया था कि बाबर आजम ने पीसीबी चीफ को लगातार संपर्क करना चाह रहे थे, लेकिन जका अशरफ बाबर को नजरअंदाज कर दे रहे थे. हालांकि जका ने इससे इनकार किया था. फिर कथित रूप से जका अशरफ ने बाबर आजम की चैट को लीक कर दी.
Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना, देने होंगे इतने रुपये, जानें क्या है कारण

पीसीबी ने बाबर आजम की व्हाट्सएप चैट लीक करने के आरोप का बताया फेक
बाबर आजम की व्हाट्सएप चैट लीक की खबर मीडिया में आने के बाद पीसीबी की जमकर आलोचना हो रही है. इस बीच पीसीबी ने एक बयान जारी किया और खबरों का खंडन किया.

1. कथित व्हाट्सएप चैट पूरी तरह से फर्जी हैं और शरारती तत्वों और गलत इरादे वाले लोगों द्वारा बनाई गई हैं.
2. पीसीबी खुद को मीडिया चैनल ARY NEWS और उसके वसीम बादामी और शोएब जट्ट नाम के पत्रकारों से नहीं जोड़ता है.
3. वास्तव में बाबर आजम और पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ या श्री सलमान के बीच सभी व्हाट्सएप चैट उस दिन से सस्पेंड कर दिए गए हैं, जब बाबर ने उनकी विवाहित बेटियों फिजा अशरफ और हुमैमा नसीर से संपर्क करने की कोशिश की थी.
4. पीसीबी ने अफवाहों पर विराम लगाने का अनुरोध किया है. साथ ही भारत में चल रहे आईसीसी विश्व कप 2023 में बाबर आजम और पूरी पाकिस्तान टीम का तहे दिल से समर्थन करने का अनुरोध किया है.

विश्व कप में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा बतौर कप्तान बाबर का भविष्य
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले दिनों संकेत दिया कि मौजूदा विश्व कप में अगर पाकिस्तानी टीम नाकाम रहती है तो बाबर आजम को कप्तानी गंवानी पड़ सकती है.

पीसीबी ने एक बयान में कहा था कि कप्तान बाबर आजम और टीम प्रबंधन की मीडिया में हो रही आलोचना को लेकर बोर्ड के रवैये का जहां तक सवाल है तो हम पूर्व क्रिकेटरों से सहमत हैं कि कामयाबी और नाकामी खेल का हिस्सा हैं. कप्तान बाबर आजम और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को आईसीसी विश्व कप 2023 के लिये टीम तैयार करने की पूरी आजादी दी गई थी. विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आगे बोर्ड वही फैसले लेगा जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










