Aashiqui 3: लवर बॉय बनकर इस अभिनेत्री संग आशिकी लड़ाते दिखेंगे कार्तिक आर्यन, जानें मूवी को लेकर ये बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

आशिकी और आशिकी 2 की ग्रैंड सक्सेस के बाद फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, इसमें कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन संग सारा अली खान रोमांस लडाएंगी.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड के युवा दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन इन-दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं. इसकी शूटिंग पूरी हो जाने के बाद, वह अनुराग बसु द्वारा निर्देशित आशिकी 3 की शूटिंग के लिए आगे बढ़ेंगे.

विज्ञापन
undefined

दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि आशिकी 3 में मुख्य अभिनेत्री कौन होगी. ऐसी अफवाहें थीं कि कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका निभाने के लिए फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के साथ बातचीत कर रही हैं.

undefined

हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि सारा अली खान भी इस गेम में शामिल हो सकती हैं. जी हां कार्तिक और सारा की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

undefined

अनुराग बसु कार्तिक और सारा को दोबारा पर्दे पर एक करना चाहते हैं. आपको याद होगा कि वे अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे.

undefined

अनुराग को सारा के टैलेंट पर भरोसा है, इसलिए फिल्म लव आज कल की तरह ही दोनों के दोबारा साथ आने की खबरें भी खूब चर्चा बटोर रही हैं. लेकिन यहां पेच यह है कि भट्ट परिवार चीजों को छिपाकर रख रहा है.

undefined

उन्होंने अभी तक एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है. हाल ही में कार्तिक और सारा को गदर 2 की सक्सेस पार्टी में साथ देखा गया था. अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पूरी पार्टी के दौरान उनके बीच मेलजोल बना रहा.

undefined

गदर 2 की टीम ने सफलता का जश्न मनाने के लिए मुंबई में एक बड़ी पार्टी रखी. जिसमें एक्स कपल सारा और कार्तिक एक दूसरे संग देखे गया थे.

undefined

एक वीडियो में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को पार्टी से पहले और बाद में एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हुए दिखाया गया है, जिससे साबित होता है कि उनके कथित रिश्ते और ब्रेकअप के बावजूद, वे अभी अच्छे दोस्त हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola