Aaj Ka Love Rashifal,19 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jun 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 19 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए आप प्रयासरत तो रहेंगे लेकिन वहीं आपके प्रयासों को इस समय नजरअंदाज किया जाएगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात कहने में संकोच हो सकता है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

आपका दांपत्य जीवन प्रभावित होगा और समस्या आएगी. प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज के दिन आप खुश रहेंगे. पार्टनर से अच्छी खबर मिल सकती है. पार्टनर से खूब उपहार मिलेंगे, जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की थी. पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है. आप अपने साथी के प्यार एवं संबंध की गहराइयों को दिल से अनुभव करेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी की सेहत या फिर उनके कार्यक्षेत्र को लेकर चिंता रहेगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा और रिश्ते में प्यार रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अपने दिल की बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

दांपत्य जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी. प्रेम जीवन में दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी किसी बात को लेकर आपके प्रिय से झड़प हो सकती है.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या रहेगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है. बिना किसी वजह के लड़ाई झगड़े से बचें. प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे. वे अपने प्रिय को विवाह के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे. रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है और प्रेम जीवन जीने वालों को आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola