Aaj Ka Love Rashifal, 21 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Jul 2023 8:49 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों की अगर बात करें तब आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जाएगा. आप दोनों के मध्य जो भी तनाव की स्थिति होगी वह आपसी समझदारी व बातचीत से ठीक होने की संभावना बन रही है. आप सामान्य व्यवहार रखें.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
नए संबंधों की स्थापना का दिन साबित हो सकता है. आप बहुत दिनों से एक-दूसरे को पसंद तो करते होगें लेकिन आगे बात आज बढ़ने की संभावना बन रही है. दोनों के मध्य बौद्धिकतापूर्ण बातचीत होगी जिसका कोई अर्थ होगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेमी आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है. कुछ ऎसी चीजें जिन्हें लेकर आप अटक रहे होगें उन्हें निबटाने में अथवा सुलझाने में प्रेमी आपका मार्गदर्शन कर सकता है. इससे आपका मस्तिष्क राहत महसूस करेगा और प्रेमी के लिए आपका विश्वास बढ़ेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेमी, आप और आपके मित्र सभी मिलकर आज बहुत सारा समय एक साथ बिता सकते हैं. बातें व गप्पे तो होगी ही साथ ही आप लोगों फ्यूचर को लेकर भी प्लानिंग कर सकते हैं. आप दोनों भविष्य की मंजिल को तय करने के लिए भी चीजें निर्धारित करेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आप प्रेमी से संपर्क करने की कोशिश करेगें लेकिन आपका संपर्क हो नहीं पाएगा. आपके संदेशों का जवाब भी प्रेमी नहीं दे पाएगा. इससे आपका मन नेगटिव विचारों से भर सकता है और मन में बहुत-सी बातों का आना-जाना लगा रहेगा.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेमी जीवन में आप खुद को एक दोराहे पर खड़ा पाएंगे. जहां आपको समझ नहीं आएगा कि किस दिशा की ओर आपको बढ़ना चाहिए. मन को एकाग्र करें और शांतचित्त होकर तय करें कि आपको क्या करना चाहिए और आपके ल‍िए क्‍या उच‍ित है?

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
 आपके लिए खर्चों से भरा दिन हो सकता है क्योंकि आज बहुत दिनों के बाद आप दोनों शॉपिंग पर जा सकते हैं. जहां ढेर सारी खरीददारी करेंगे और अपनी जेब हल्का करेंगे. खरीददारी करते समय अपने बजट का भी ध्‍यान रखें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आप दोनों अपने संबंधों को अभी भी पूरी तरह से स्वीकारना नहीं चाह रहे हैं. कभी ना कभी आप दोनों को सच्चाई का सामना करना ही होगा. प्रेम करने के लिए कोई बंधन नहीं होता है इसलिए आप दोनों एक-दूसरे का साथ देने के लिए स्वतंत्र हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आप कार्यक्षेत्र पर किसी को पसंद करते हैं तब उससे मन की बात कहने में झिझक सकते हैं लेकिन आज का दिन पॉजिटिव है. आप प्रत्यक्ष रूप से ना कहकर अपनी बात को संकेत में कह सकते हैं ताकि पहले आपको सामने वाली की मंशा भी पता चले.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम संबंध अगर आपके तलवार की धार पर चल रहे हैं तब किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से उनके ठीक होने की संभावना बनती है. यदि आप इन्हें ठीक करना ही नहीं चाहते हैं तो बात अलग है. आपके मन में किसी नए हाथ को थामने का विचार आ सकता है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
 प्रेमी जीवन को लेकर दिन उठा-पटक वाला कहा जाएगा. आप खुलकर कुछ बोलते नहीं हैं लेकिन प्रेमी से उम्मीद रखते हैं कि वह बिना कुछ बोले सब समझ जाए. अब जैसा आप बोएंगे वैसा ही काटेंगे भी. इसलिए आज सुधार का एक मौका मिल सकता है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेम संबंधो में प्यार-मोहब्बत की जगह होनी चाहिए न कि रुपये-पैसे का मोलभाव होना चाहिए. प्यार को आप पैसे के तराजू में तोल सकते हैं जिसका बुरा प्रभाव आपकी लवलाइफ पर पड़ेगा. प्रेमी आपसे बहुत ज्यादा नाराज हो जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola