Aaj Ka Love Rashifal, 25 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Aug 2023 6:35 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज लव लाइफ में कुछ परिवर्तन होने वाला है. प्रेमिका के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं. जीवन साथी को खुश रखने के लिए उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
रोमांस और रोमांच महसूस करेंगे. लव पार्टनर को मैरिज का प्रोपोज़ल भेजे दिन उत्तम है. अपनी मन मानी को कंट्रोल करे वारना सगाई या विवाह में देरी हो सकती है रिश्ता टल सकता है. वैवाहिक दम्पति के जीवन में तनाव रहेगा. विवाह टूट सकते है. संयम से काम लें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज लाइफ में कोई बड़ी सीख मिलने वाली है. लव पार्टनर के प्रति आकर्षण कम होगा. नए लव लाइफ शुरू करने के पहले बहुत अच्छी तरह विचार कर लें. संभव है आपकी प्रेमिका किसी दूसरे को प्रपोज करे.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्यार के संबंधों में रोमांस लाने की जरूरत है. आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है. आपके द्वारा थोड़ी सी प्रेम भरी बातें दूरियां कम करेंगी. पिता की सलाह से रिश्तों में मधुरता आ सकती है. बिना बात की बहस पति-पत्नी का झगड़ा बढ़ा सकता है. विवाह का रिश्ता तय होते होते रुक सकता है. परिवार के महौल पर कंट्रोल रखें.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव लाइफ में शारीरिक संबंध को अहमियत देना हानिकारक हो सकता है. प्रेमिका अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल कर सकती है. ऑफिस में किसी महिला साथी के साथ भावनात्मक लगाव लव लाइफ में बदल सकता है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
अनैतिक संबंध, हर किसी के साथ फ्लर्ट करने की प्रवृति प्रेमियों में दूरियां ला सकती है. आपोजिट सेक्स के प्रति आकर्षण बना रहेगा..कोर्ट में चल रहे केस को सीरियसली लें. आपका आत्मविश्वास प्रेमी को पसन्द आयेगा. जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है. बिना बात के झगड़ों में मत पड़े.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
अगर आप पहले से लव रिलेशन हैं तो उसमें एक नया मोड़ आने वाला है. जीवनसाथी के साथ नए वायदे करेंगे. जिससे आपसी रिश्ते में मधुरता आएगी. वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव होने वाला है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
घर परिवार में सकून कम होगा. आपके अधिक लव रिलेशन जीवनसाथी को पता चल सकता है, जिसके कारण मैरिड कपल के बीच तना-तनी चल सकती है, ब्रेक अप हो सकता है. ऑफिस में सम्मान मिल सकता है. ट्रांसफर भी हो सकता है. लवर को खुश करने के लिए खर्च ज्यादा हो सकता है.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
प्रेमिका के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा. रिश्ते में मजबूती के लिए पार्टनर से वायदे करेंगे. लाइफ पार्टनर की भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें. पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
नौकरी की उठा पटक दिन मूड ऑफ़ कर देगी. लव रिलेशन मैरिज रिलेशन में बदल सकता है. सिंगल युवक युवतियों को प्यार में मिंगल करने का दिन है. नये मित्र नये प्यार के रिश्ते बन सकते है. प्रेमी का फ्लर्ट करना अपको पसंद आयेगा. जीवनसाथी का रोमांटिक मूड रहेगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज लव लाइफ में आपसी प्यार को नई ऊंचाई देने का प्रयास करेंगे. प्रेमिका से मिलने जुलने का कार्यक्रम बना सकते हैं. शादी के लिए यदि सोच रहे हैं तो यह समय शुभ नहीं है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर बातों से कष्ट होगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव लाइफ में दिक्रकत हेगा जो प्रतिकूल प्रभाव भी ला सकता है. आपका आकर्षण और सुन्दरता सबका मन मोह लेगी. अतिरिक्त आय के साधन बन सकते है. वातावरण को अपनी प्यारी और मीठी बातों से खुशनुमा बनाएं. बेकार की अफवाहों से दूर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










