Aaj Ka Love Rashifal, 29 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jul 2023 6:30 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आपके मन में प्रेम और रोमांस की भावना रहेगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप का प्रेम जीवन भी आज बहुत अच्छे समय में होगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं. आपके आपके प्रिय से झड़प भी हो सकती है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. प्रेमी युगल के आज का दिन सामान्य रहेगा.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन कुछ उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करना चाहिए.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे. घंटों फोन पर बिजी रहेंगे और उनसे रोमांस करेंगे. शादीशुदा लोगों को अपनी संतान के साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा लगेगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दांपत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा और प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन अच्छा है. आपके रिश्ते में मजबूती आएगी.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा. आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है. प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे हासिल होंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खूब रोमांस के अवसर आएंगे. एक दूसरे के प्रति भावनाओं को जाहिर करेंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आनंद आएगा. साथी आपसे खुश दिखेगा. आप उनके जज्बातों की पूरी कद्र करेंगे. वहीं दांपत्य जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी को लेकर टेंशन रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










