ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 29 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 29 Jun 2023 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 29 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 29 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज धैर्य रखते हुए परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें. खुद को समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया स्वरूप दे सकें. अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं. अपने प्रियतम के भरोसे को न तोड़ें. आज किसी से तकरार हो सकती है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है. अविवाहित जातक आज सावधान रहें. प्रेमिका से प्यार भरा संदेश मिलेगा. लव लाइफ में प्रेमी की किसी बात पर क्रोधित हो सकते हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 आज लाइफ में भरपूर मस्ती करने वाले हैं. साथी के साथ बैठकर पिछली यादों को ताजा करेंगे. वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल अच्छा बना रहने वाला है. अविवाहित जातकों को शादी के लिए रिश्ता आएगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
साथी के कारण आपका लाइफ खुशनुमा रहने वाला है. आपसी रिश्ते की शुरुआत अच्छी तरह कर सकते हैं. लव लाइफ के लिए आज का दिन मनोरंजन से भरा रहने वाला है. शादीशुदा लाइफ अच्छा रहने वाला है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
विवाहित जातकों के जीवन में शांति और स्थिरता बनी रहेगी. रिश्ते में एक दूसरे का साथ देने वाले हैं. लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. साथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में अच्छे व्यंजन का स्वाद लेंगे.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 प्रेमिका की तलाश पूरी कर सकते हैं. लव पार्टनर के साथ मस्ती करने वाले हैं. शादीशुदा लाइफ खुशनुमा रहने वाला है. अविवाहित जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज का दिन साथी के साथ उत्साहपूर्वक बीतने वाला है. दिन रोमांस से भरा रहने वाला है. लव लाइफ में साथी का साथ देने वाले हैं. प्रेमिका का कोई आवश्यक काम हल कर सकते हैं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
लव पार्टनर से मिलने जा सकते हैं. परिवार वालों की बात पर शादी के लिए राजी हो सकते हैं. दिनचर्या व्यस्त रहने पर भी साथी से मिलना जुलना हो सकता है. शादीशुदा लाइफ में जीवनसाथी से बहस हो सकती है.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज आप प्रेम में डूबे रहने वाले हैं. प्रेमिका को किसी अच्छा स्थान की सैर पर ले जा सकते हैं. आज मनचाहा जीवनसाथी की तलाश पूरी कर सकते हैं. विवाहित जातक किसी बात पर साथी से उलझ सकते हैं.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज प्रेमिका के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा. लव लाइफ में बदलाव आने वाला है. वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहने वाला है. नव विवाहित जातक को ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
 लव पार्टनर का हर मोर्चे पर साथ मिलने वाला है. वैवाहिक जीवन में आज का दिन खास साबित होने वाला है. अविवाहित जातक किसी दोस्त की तलाश कर सकते हैं. लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
लव लाइफ में आपसी रिश्ता मजबूत होगा. अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत करा सकते हैं. पार्टनर से अकेले में मिलने की योजना बना सकते हैं. लव पार्टनर के साथ आँखें बन कर प्यार में डूबे रहना पसंद करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola