Aaj Ka Love Rashifal, 20 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 20 जुलाई 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन…

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज मन का मीत मिलेगा. सीरियस रिलेशनशिप की शुरुआत होगी. अगर लव पार्टनर रूठ गया है, तो आज उससे जुड़ने का प्रयास करें, आपका प्रेम जीवन में वापस आ जाएगा. प्रेमी के साथ खुशी के पल बिताएंगे. कोई नया मित्र धोखा दे सकता है. कार्य में नुकसान की भरपाई होगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 संबंधों में सुधार की अत्यधिक आवश्यकता है क्योंकि आप अभी भी बहुत-सी पुरानी बातों को मन में पाले बैठे हैं. जब तक आप इन बातों को दिल-दिमाग से बाहर नहीं निकाल देंगे तब तक प्रेमी जीवन आगे नहीं बढ़ा पाएगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दिमाग की उथल-पुथल वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न कर सकती है. मानसिक तनाव से उपजे क्रोध के कारण रिश्ते बनते-बनते टूट सकते है. प्रेमी से विवाह के पूरे सम्बन्ध बन रहे हैं. वैवाहिक सम्बन्ध दूरियां बढ़ा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच गलत भावनाएं रिश्तों में दरार ला सकती हैं.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आप दोनों के मध्य बहुत सी बातों पर आज केवल बहस ही होगी. प्रेम के दो शब्द जैसे लव-लाइफ से गायब रहेंगे. बहस इतनी ज्यादा बढ़ सकती है कि अंतत: वह उग्र रूप धारण कर सकती है. आप चीजों को संतुलित करके चलें.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 मन विचलित रहेगा. मूड आफ रहेगा. अपने मन की बात लवर को बता दें. प्रियतम की सलाह आप की परेशानियां दूर करेंगी. विदेश से कोई परिचित फ्रेंड आ सकता है. जिसके कारण जीवन में बढ़ोत्तरी आएगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
जो भी चीजें आपके प्रेमी जीवन में आज होने वाली होगी उसका प्रभाव अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आप दोनों अगर प्रेमी जीवन में राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं तब इन्हें खत्‍म कर देना ज्यादा उचित रहेगा या कुछ समय आप दोनों एक-दूसरे को भूल जाएं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज प्यार के रिश्तों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी. लव पार्टनर का साथ आपको ख्यालों की दुनिया में जाएगा. आप आज अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे. कुछ जातक को जरूरत हैं. अनैतिक रिश्तों से बचें. अपने लव पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को मिटाएं. प्रेम से काम लें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 प्रेमी के साथ आप डेट पर तो जाना चाहेंगे लेकिन प्रेमी का खराब मूड भांपकर उसे कहने में संकोच भी कर सकते हैं कि क्योंकि आपको जरा भी भनक नहीं होगी कि प्रेमी कैसे प्रतिक्रिया जाहिर करेगा. अगर डेट पर जाना है तब रिस्क तो उठाना ही पड़ेगा.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
  प्रेमी जीवन को लेकर दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आपको धोखा मिल सकता है और आपके साथ बेईमानी हो सकती है. प्रेमी अगर आपके ऊपर कोई इल्जाम लगाता है तब आप एकदम से कोई प्रतिक्रिया जाहिर न करें. उचित समय का इंतजार करें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
अपने ईगो को लव रिलेशन के बीच न आने दें. प्रेमी के साथ ज्यादा समय बिताएं. संतान की इच्छा पूरी हो सकती है. लव लाइफ और रिलेशन के लिए दिन बहुत अच्छा है. पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन खुशमय रहेगा. साथी को सम्मान मिल सकता है. आज आप ज्यादा से ज्यादा समय प्रेमी के साथ बिताना चाहेंगे. लवर आपसे इम्प्रेस रहेगा, लेकिन ध्यान रखें किसी भी सूरत में झूठ का सहारा न लें. लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेश आना पड़ेगा. पत्नी से लाभ मिलेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेमी जीवन में जो भी समस्याएं चल रही होंगी उन सभी के खत्‍म होने के योग बन रहे हैं. आप सारी पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे और एक नए प्रेमी जीवन में प्रवेश करेंगे. जहां प्यार ही प्यार होगा और तकरार का नाम नहीं होगा.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola