ePaper

Pawan Singh 3rd Marriage: तीसरी शादी को लेकर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “कार्ड भी छप गया”

Updated at : 17 Jan 2026 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh 3rd Marriage: तीसरी शादी को लेकर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “कार्ड भी छप गया”
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस महिमा सिंह

Pawan Singh 3rd Marriage: पवन सिंह के बर्थडे वीडियो में महिमा सिंह के साथ उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सिंदूर, मंगलसूत्र और इंस्टाग्राम क्लीनअप के बाद तीसरी शादी की अटकलें और भी तेज हो गयी हैं. अब पवन सिंह ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. पढे़ं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

Pawan Singh 3rd Marriage: पवन सिंह का 40वां जन्मदिन खत्म हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें एक्ट्रेस महिमा सिंह उनके साथ नजर आईं. खास बात ये रही कि महिमा ने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था, जिसने सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ ला दी.

क्रेडिट: महिमा सिंह इंस्टाग्राम

इसके बाद कयास लगने लगे कि क्या पावर स्टार ने तलाक से पहले ही तीसरी शादी कर ली है? इन चर्चाओं के बीच महिमा सिंह ने भी एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी सारी तस्वीरें हटा दीं. अब उनके अकाउंट पर सिर्फ 8 पोस्ट हैं, जिनमें या तो वो पवन सिंह के साथ दिख रही हैं या फिर किसी फिल्म से जुड़ा पोस्टर शेयर किया गया है. इससे अफवाहों को और हवा मिल गई.

पवन सिंह के चाचा ने भी किया इशारा

पवन सिंह के जन्मदिन के बाद से महिमा लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या पवन सिंह फिर से शादी करने जा रहे हैं. इसी बीच एक्टर के चाचा ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि शादी कोई मजाक नहीं है और अभी पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक कोर्ट में लंबित है. हालांकि, उन्होंने ये भी इशारा किया कि तलाक फाइनल होने के बाद आगे कुछ हो सकता है.

“शादी का कार्ड तक छपवा दिया”

जब खुद पवन सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके चाहने वाले इतने ज्यादा हैं कि कुछ लोगों ने तो 5 तारीख से पहले ही उनकी शादी का कार्ड छपवा दिया और वेन्यू भी तय कर दिया—मुंबई! उनके जवाब से साफ है कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है. हालांकि, महिमा सिंह के साथ रिश्ते पर उन्होंने चुप्पी ही साधे रखी.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh 3rd Marriage: महिमा के साथ फिर दिखे पवन सिंह, दो नए वीडियो ने कर दिया सबकुछ क्लियर

पार्टी में भी पवन के साथ दिखीं महिमा

पवन सिंह उन भोजपुरी सितारों में शामिल हैं, जिनका नाम अक्सर किसी न किसी के साथ जुड़ता रहा है. लेकिन इस बार मामला शादी तक पहुंच गया है. वायरल वीडियो में महिमा और पवन जिस तरह साथ नजर आ रहे हैं, उसे देखकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है. एक दूसरे वायरल वीडियो में पवन और महिमा एक साथ बैठे दिखते हैं.दोनों हाथ सेंकते नजर आते हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि ये वीडियो किसी शूटिंग का हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Disha Patani And Talwinder Dating: टाइगर के बाद तलविंदर? बाहों में बाहें डाली दिखीं दिशा पटानी, क्या शुरू हुई नई लव स्टोरी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola