Bihar news: गया में टैंकर की टक्कर से पटना के युवक की माैत, परिजनों में मचा कोहराम

Patna news: गया के घुघड़ीटांड-माड़नपुर बाइपास रोड पर बुधवार की रात टैंकर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृत युवक शंभु सिन्हा पटना के टिकैपुर गांव का रहनेवाला था.
गया: शहर में घुघड़ीटांड-माड़नपुर बाइपास रोड पर बुधवार की रात टैंकर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृत युवक शंभु सिन्हा पटना के टिकैपुर गांव का रहनेवाला था. वह मौसेरे भाई की शादी में गया आया हुआ था. माड़नपुर बाइपास रोड पर स्थित एक हॉल में मौसेरे भाई की शादी होनी है. उसी वैवाहिक समारोह में जाने को लेकर निकला था.
सिटी डीएसपी पारसनाथ साहू ने बताया कि टैंकर को जब्त कर लिया गया है. वहीं, ड्राइवर फरार हो गया है. शव को पोस्टमार्टम को लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. घटना के बाद सड़क जाम की स्थिति कुछ देर बाद सामान्य हो गयी है. पुलिस की मौजूदगी में वाहनों की आवाजाही करायी जा रही है.
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मृतक युवक की मां व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










