पटना के बिहटा में कई राउंड गोलीबारी, हथियार के साथ एक व्यक्ति का वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2022 4:06 PM
पटना के बिहटा में कई राउंड गोलीबारी होने की सूचना है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति हथियार लेकर खेत में घूमता हुआ दिख रहा है. पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहटा में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान गोलीबारी होने की बात कही जा रही है. सोशल मीडिया पर विवाद के दौरान रायफल लिए लोगों की खेत में चहलकदमी का वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस फायरिंग होने की घटना से इंकार कर रही है. यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के जोगीपुर और दरियापुर गांव की बतायी जा रही है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति हथियार लेकर खेत में घूमता हुआ दिख रहा है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. फायरिंग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस घटना से दोनों गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने तनाव को लेकर गांव में फ्लैग मार्च भी किया. इस दौरान गांव के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि जमीन जोताई व दबंगई को लेकर दो गांव में झड़प हुई थी. वहीं पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है. बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि जोगीपुर व दरियापुर दो गांवों के बीच पूर्व का विवाद चला आ रहा है. उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से झड़प हुई थी.
थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर किसी भी पक्ष के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो जोगीपुर गांव का है. इसमें एक व्यक्ति राइफल लेकर खड़ा है. फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










