पटना में दरिंदा बना 65 साल का पुजारी, सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि पुजारी पहले भी उसकी बेटी के साथ तीन बार गंदी हरकत कर चुका है. पुजारी लुटू की पत्नी नहीं है. वह एक मंदिर में पुजारी का काम कर के अपना जीवनयापन करता था.
पटना के कदमकुआं थाना इलाके में सोमवार को 65 वर्षीय एक पुजारी ने सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुजारी लुटू को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता जिस मकान में रहती है पुजारी भी उसी में रहता है. उसकी मां दाई का काम करती है.
चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म
सोमवार को बच्ची की मां अपना काम करने चली गयी, पीड़िता की एक बहन भी घर से बाहर थी. ऐसे जब पुजारी ने बच्ची को अकेला पाया तो उसे चॉकलेट का लालच दिया और मकान में ही सीढ़ी के नीचे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. उसकी मां जब सोमवार की शाम घर पहुंची तो नाबालिग की शारीरिक स्थिति देख कर समझ गयी की कुछ गड़बड़ है. इसके बाद मां ने जब पूछताछ की तो लुटू का नाम सामने आया. इसके बाद वह कदमकुआं थाना पहुंची और मामले की शिकायत की. फिर पुजारी लुटू को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदू ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है.
तीन बार पहले भी कर चुका है गंदी हरकत
परिजनों ने पुलिस को जानकारी यह भी दी है कि पुजारी पहले भी उसकी बेटी के साथ तीन बार गंदी हरकत कर चुका है. लुटू की पत्नी नहीं है. वह एक मंदिर में पुजारी का काम कर के अपना जीवनयापन करता था. इधर, पुजारी द्वारा दिये गये घटना को अंजाम का एक वीडियो भी पुलिस को हाथ लगा है. उस वीडियो को पुलिस कोर्ट में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करेगी.
Also Read: पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक, पहली बार कांग्रेस के साथ केजरीवाल व ममता आयेंगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




